Browsing: राज्य समाचार

भोपाल। नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार अब नियामक आयोग बनाने जा रही है। पिछले दिनों एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की थी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग और विधि विभाग ड्राफ्ट का परीक्षण कर अपनी राय देंगे। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। एक जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र के दौरान ही इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। कैबिनेट से स्वीकृति के बाद केंद्र के इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) एक्ट के अनुरूप राज्य सरकार […]

Read More

भोपाल। नई शिक्षा नीति में स्कूली स्तर पर खेल- खेल में शिक्षा देने पर जोर है। इसी को देखते हुए एनसीईआरटी द्वारा जादुई पिटारा नामक किट (खेल-आधारित शिक्षण संसाधन प्रणाली) का निर्माण किया गया। यह किट गत वर्ष लांच की जा चुकी है, लेकिन इसके बारे में अभी शिक्षकों को ज्यादा जानकारी नहीं है। जादुई पिटारा से जुड़ने एवं संसाधनों के आधार पर नवाचार करते हुए वर्तमान शिक्षा सत्र से इसके दक्षतापूर्वक क्रियान्वयन व संचालन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरईआइ), श्यामला हिल्स में 23, 24 और 26 जुलाई को किया जाएगा। इस कार्यशाला में […]

Read More

भोपाल। रेंडरिंग प्लांट जिससे मृत पशुओं के मांस वेस्ट का निष्पादन होता है। उस प्लांट का निर्माण प्रदेश में सबसे पहले भोपाल में नगर निगम द्वारा करवाया गया। इसको बनकर तैयार हुए करीब चार महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्लांट को चालू करने के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके चलते प्लांट पर लगाई गई पांच करोड़ की मशीनों पर धूल जमने लगी हैं। यह स्थिति निगम के स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के अफसरों की लापरवाही के कारण बनी है। शहर से निकलता है 25 टन वेस्ट शहर में रोजाना 25 टन मांस वेस्ट निकलता है। […]

Read More

सीहोर: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के तारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। राधारानी पर टिप्पणी करके पंडित प्रदीप मिश्रा ने बैठे बिठाए खुद के लिए मुसीबत मोल ले ली है। मामला तूल पकड़ने के बाद अब बरसाना में ब्रज के मंदिरों के सेवायतों और साधु-संतों महापंचायत का आयोजन किया था, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ में कई अहम प्रस्ताव पास किए हैं। इतना ही नहीं महापंचायत ने ये भी कहा है कि प्रदीप मिश्रा तीन दिन के भीतर माफी मांगे नहीं तो उन्हें पूरे ब्रज मंडल में कहीं भी कथा नहीं करने देंगे। उधर, उज्जैन के महर्षि सांदीपनि के […]

Read More

भोपाल :‘देशभर में भाजपा आज आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने आपातकाल के बरसी पर मीसाबंदियों के सम्मान के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। मीसाबंदी अपने परिवारजनों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए हवा में काले गुब्बारे छोड़ मिसाबंदियों का सम्मान किया है। भाजपा की तरफ से काले कपड़े पर काला दिवस लिख एवं काली पट्टी बांध कर हवा में काले गुब्बारे छोड़ कर […]

Read More

गुना। चांचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा के देवर अनिरुद्ध मीणा द्वारा कृषि उप संचालक को बंधक बनाने, धमकाकर 50 लाख रुपये की मांग का मामला तूल पकड़ गया है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गुना में प्रेसवार्ता की और कहा कि गलत करने वाला कोई भी हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वह मेरा ही रिश्तेदार या समर्थक ही क्यों न हो। ये कैसी लाड़ली बहना… इससे पहले चांचौड़ा के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने भी प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने मौजूदा विधायक के साथ-साथ भाजपा सरकार को भी घेरा। लक्ष्मण सिंह […]

Read More

रीवा। रोगी को समय पर उपचार सहायता मिल जाए तो उसके प्राणों का संकट दूर हो जाता है। मध्य प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्डधारी रोगियों तथा दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पीएम श्री एयर एंबुलेंस की नि:शुल्क सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ मऊगंज जिले के देवतालाब के समीप ग्राम जुड़मनिया मुरली के गोविंदलाल तिवारी ने लिया। एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए रीवा से भोपाल रवाना किया आयुष्मान कार्डधारी 50 वर्षीय गोविंदलाल तिवारी को एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए रीवा से भोपाल रवाना किया गया। गोविंदलाल तिवारी को […]

Read More

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के कटरा बेलखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह मंदिर के बाहर रामायण का पाठ कर रहे लोगों को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने का प्रयास किया। नरेंद्र के इरादों को भांपकर लोग वहां से भाग गए। ट्रैक्टर तेजी से मंदिर के पास खड़ी दो पहिया वाहनों से टकराया। आरोपित मौके से फरार हो गया है। कमल अपने साथियों के साथ रामायण का पाठ कर रहा था। इसी दौरान नरेंद्र लोधी ट्रैक्टर तेजी से चलाकर रौंदने के इरादे से आया। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने […]

Read More

महू, पीथमपुर। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना छत्रछाया कॉलोनी में हुई। फायर ब्रिगेड के टैंकर टैंकर पानी और नगर पालिका के 10 टैंकरों के पानी के उपयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो-तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि यहां एक भवन में गैस रिफ‍िलिंग सेंटर है। इसमें अचानक एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके बाद आग लग गई। घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन दल […]

Read More

विदिशा। हलाली डैम के पास पचमढ़ी झरने में नहाते वक्त एक कालेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र का नाम 19 वर्षीय संभव चौधरी है, जो बिहार का रहने वाला था और भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। होमगार्ड के एएसआइ एलएन विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित पीपुल्स कॉलेज के करीब आठ छात्र सोमवार को सांची का भ्रमण करने के बाद हलाली डैम पहुंचे थे। यहां पचमढ़ी झरने में नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी डूब गया। रात के समय सूचना मिलने के बाद जब मौके पर […]

Read More

नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना अंर्तगत आज सुबह हुए हृदय विदारक हादसे की खबर सुनकर सभी सहम गए। वाहन चालक द्वारा गुटखा थूकने के लिये जैसे ही खिड़की से अपने आधे शरीर को बाहर निकाला वैसे ही दूसरी दिशा से आ रहे ट्राले की चपेट में उसका शरीर आ गया और सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए, जिसके चलते वाहन चालक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आरोपित चालक व वाहन की तलाश जारी सुआतला थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि आकाश मकासरे पिता प्रेमलाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम तलवारा डेम जिला बड़वानी […]

Read More

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक में आग लग गई और बाइक चला रहे युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है और वह आगर का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ चला गया। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  पुलिस ने […]

Read More

खरगोन : खरगोन में अवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है। आलम ये है कि अब अवारा कुत्ते मासूम बच्चों के लिए खतरा बन रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच नोच कर खा लिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक घटना कोतवाली क्षेत्र के मांगरुल रोड का है। जहां तकरीबन आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने खूब आतंक मचाया और दो वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। मासूम लहूलुहान हो गई परिजन जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर शाम […]

Read More

भोपाल : आपातकाल की बरसी पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस ने जिस प्रकार के जख्म जनता को दिए उसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इनके कारण कई परिवार तबाह हो गए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के इसके विपरीत भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। केवल आपातकाल के विरोध के कारण भाजपा के सारे […]

Read More

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश के मंत्री खुद अपना इनकम टैक्स भरेंगे। मोहन सरकार ने 52 साल बाद ये फैसला बदला है। खुद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण भी अपना इनकम टैक्स वहन करेंगे। इससे शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मोहन कैबिनेट ने मंजूरी दी। कैबिनेट ने फैसला किया कि अब मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार जमा नहीं करेगी, इसका भुगतान अब खुद मंत्रियों को करना होगा। सरकार ने 1972 […]

Read More

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान धरना दे रहे हैं. किसानों का धरना-प्रदर्शन आसपास के 30 गांवों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. बॉर्डर पर दोनों तरफ से रास्ता बंद है. गांववालों का कहना है कि अस्पताल से लेकर अन्य जरूरत के सामान के लिए उन्हें अक्सर अंबाला जाना पड़ता है. लेकिन अलग रूट से अंबाला जाने में 20 से 25 तक किमी तक अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है. किसानों के धरने के कारण लोगों ने आवाजाही के लिए घग्गर नदी पर अस्थाई पुल बना रखा है. अगर यह पुल भी न रहा तो और मुश्किल […]

Read More