Browsing: राज्य समाचार

राजस्थान के बाड़मेर से घर पर बिना बताए निकले तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपीएफ पुलिस ने नागौर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया. तीनों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले और रेल में बैठे नागौर आ गए. तीनों नाबालिग में बड़ा बच्चा जो नागौर के चाऊ गांव का है. वो अपनी बहन के ससुराल बाड़मेर में पढ़ाई करने के लिए गया था. इस दौरान वहां पर उसका मन नहीं लगा, तो वो घर पर बिना बताए अपनी बहन के दो बच्चों को साथ लेकर ट्यूशन का बता कर घर से निकल गया और बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर […]

Read More

भोपाल। देश में आपातकाल का काले अध्याय 49 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार, 26 जून को भोपाल में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोकतंत्र के सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से मीसाबंदी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता ,नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस […]

Read More

डिंडौरी। पहली पत्नी के होते हुए सरकारी स्कूल के एक प्राचार्य और एक शिक्षक द्वारा दूसरा ब्याह रचाने का मामला सामने आया है। प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद जहां सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डा. संतोष शुक्ला ने संबंधित प्राचार्य को निलंबित कर दिया है, वहीं संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अभी कार्रवाई की दरकार है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे पहला मामला जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम का है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। बताया गया […]

Read More

उज्जैन। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आए दिन भस्म आरती, दर्शन के नाम पर हो रही ठगी, मारपीट की घटना तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर घट्टिया से भाजपा विधायक सतीश मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। विधायक ने इसमें कहा है, मध्य प्रदेश सरकार की भी बदनाम हो रही है। पत्र में अफसरों की लापरवाही का भी जिक्र किया है और शीघ्र ही सीएम से हस्तक्षेप कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग रखी है। विधायक मालवीय ने पत्र में लिखा है कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं पूरी […]

Read More

 डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर टोला से शहडोल मार्ग पर ग्राम भोकाडोंगरी में बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने हुई भिडंत में 38 वर्षीय युवक की जहां मौत हो गई वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशीष अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि आशीष राय पिता जनक राय निवासी गाड़ासरई अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास शहडोल की तरफ से आ रहे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने […]

Read More

 ग्वालियर। ट्रेवल एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये ठगने वाली मनीषा प्रजापति और उसके साथी चिंटू जाट से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने शादी के बाद अपने पति को ही लूट लिया था। महिला शादी के तुरंत बाद ही ससुराल से गहने और अन्य सामान लूटकर भाग गई थी। अब पुलिस डबरा की गैंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। डबरा की गैंग के बारे में पता लगा है कि इन लोगों ने सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया है। इस बारे में अब पुलिस पड़ताल में लग […]

Read More

भोपाल। परविलया सड़क थाना इलाके के ग्राम मुबारकपुर में रविवार को पांच लोगों ने एक किशोरवय बालक को रास्ते में रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर उन्होंने किशोर के साथ मारपीट कर उसके पूरे कपड़े उतार दिए और सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। शेखी बघारने के लिए उन्होंने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित भी कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुबारकपुर निवासी पांच आरोपितों में से चार को अड़ीबाजी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपित को […]

Read More

महू। महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र की सुपरसिटी काॅलोनी में वाहन ओवरटेक करने के विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना के दो घंटे बाद ही हत्‍या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि की है। विक्की पुत्र विलियम लारेंस (27) निवासी अन्ना काॅलाेनी अपने सगे भाई आकाश (18) के साथ स्कूटी से अपने दोस्त टोनी निवासी सुपरसिटी कॉलोनी को उसके घर छोड़ने गए थे। टोनी को घर छोड़ने के बाद जब आकाश और विक्की अपने घर जा रहे थे। तभी करीब […]

Read More

राजस्थान के जोधपुर में एक हैवान पति ने शराब के नशे में चूर होकर पहले अपनी पत्नी को बुरी तरह मारा-पीटा. जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो पलंग पर सो रहे 3 साल के मासूम पर तेजाब डाल दिया. एसिड से मासूम की दोनों आंखें, सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए. चीखते-चिल्लाते मासूम को महिला घर के नजदीक के हॉस्पिटल लेकर पहुंची. जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया. महिला ने फिर थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. घटना जोधपुर के प्रताप नगर […]

Read More

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है. सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की जिसे जस्टिस अमिताभ की बेंच ने स्वीकार कर लिया है. जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. वहीं केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने सीएम को हिरासत में लेने को चिंताजनक बताया है. इस बीच सीबीआई […]

Read More

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की. जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. हालांकि सीबीआई की मांग का केजरीवाल के वकील ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि अदालत को केजरीवाल की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए. इस केस में कोई मेरिट नहीं है. सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल न्यायिक […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में TCS कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन ने दो दिन पहले बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कई खुलासे किए हैं. गार्ड ने बताया कि मरने से पहले सुरभि दो घंटे तक पैदल घूमती रही. इस दौरान सुरभि ने गार्ड से भी बात की. गार्ड ने कहा- सुरभि को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वो परेशान है. उसने मुझसे हंसकर बात की. इसके बाद पता चला कि सुरभि ने सुसाइड कर लिया. मैं खुद हैरान हूं कि जिस लड़की […]

Read More

दिल्ली के मंगोलपुरी में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी और पुलिस टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया और कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद डेमोलिशन करने गई टीम को पीछे हटना पड़ा. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस और एमसीडी की टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गई. दरअसल, मंगोलपुली वाई ब्लाक में एमसीडी और पुलिस की टीम ने पार्क में बने वजूखाना पर बुलडोजर चलाया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया. देखते ही देखते […]

Read More

 उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन कर रहे एक श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी हो गए। दर्शनार्थी की शिकायत पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं। एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। नृसिंह घाट पर रखी श्रद्धालुओं की कार से पांच मोबाइल व स्मार्ट वाॅच चोरी हो गई। महाकाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि नवनाथ पुत्र भीमराव कदम निवासी सोलापुर महाराष्ट्र अपने स्वजन के साथ सोमवार सुबह उज्जैन दर्शन करने पहुंचा था। नवनाथ व […]

Read More

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के न्यूरोसाइंस विभाग में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग विभाग में लगे एक एसी में विस्फोट होने से लगी है।आग के लगते ही पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है। न्यूरो साइंस विभाग के पहले व दूसरे फ्लोर पर आग लगी है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। घटनाक्रम के मुताबिक जेयू के न्यूरोसाइंस विभाग में सुबह अचानक एसी में विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से आग लग गई। देखते देखते ही आग की लपटों ने पहले व दूसरे फ्लोर को चपेट […]

Read More

कटनी। किस्सू तिवारी के बहुचर्चित मामले में न्यायालय का फैसला आया। चूना भट्टे में युवक को फेंक कर हत्या के मामले पर 37 साल बाद न्यायालय ने सुनाया फैसला। कुख्यात अपराधी किस्सू तिवारी को पंचम अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा। युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल दिया था जिले के कुख्यात अपराधी किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पर एक युवक का अपहरण कर उसे जिंदा चूने के भट्टे के डाल देने के मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। सोमवार को मामले में फैसला आने की संभावना थी। सुबह से […]

Read More