Browsing: देश

कुछ दिनों पहले ईमेल के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी झूठी है जिसके आरोप में एक लड़के को पकड़ा गया, जिसकी उम्र केवल 13 साल है. 18 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में बम होने की शिकायत की गई थी, यह शिकायत ईमेल के जरिए भेजा गया था. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और […]

Read More

एक तरफ जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गर्मी और लू के चलते लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद ईटानगर के कई जगहों पर भारी बाढ़ आ गई. अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है जिससे कई घर जमींदोज हो गए वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए. मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर नदी की तरह पानी बह […]

Read More

जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करते समय हमने अक्सर देखा है कि खाना प्लास्टिक के कंटेनरों में पैक होकर आता है. लेकिन कई लोग जानते हैं कि प्लास्टिक के संपर्क में आने से गर्म खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए एक न्यूट्रिशनिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जोमैटो-स्विगी से प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल बंद करने की गुजारिश की. इस वायरल पोस्ट पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी रिएक्ट किया है. न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और Zomato, Swiggy के […]

Read More

जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सूरज रेवन्ना को यौन उत्पीड़न के आरोप में हासन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया, पिछले कुछ दिन पहले सूरज पर पार्टी के कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई 37 साल के सूरज रेवन्ना पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता चेतन के एस ने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था. चेतन ने पुलिस को बताया कि 16 जून की शाम में होलेनरसीपुरा तालुका के घन्नीकाडा में स्थित सूरज के […]

Read More

पंजाब के बरनाला में अकाली दल के नेता कुलवीर सिंह मान ने अपनी मां और बेटी को गोली मारकर उनकी हत्या कर डाली. फिर घर के पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी. इसके बाद खुद की कनपटी पर भी रिवॉल्वर तानी और गोली चलाकर सुसाइड कर लिया. घटना के वक्त कुलवीर की पत्नी घर पर नहीं थीं. वो शनिवार शाम को दूध लेने के लिए गई हुई थीं. जैसे ही बीवी घर से बाहर गई, कुलवीर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. घटना बरनाला की राम राज्य कॉलोनी की कोठी नंबर 353 की है. मृतकों में कुलवीर […]

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बांग्लादेशी मूल के अल्पसंख्यक समुदाय पर हमला बोला. सरमा ने कहा कि इस समुदाय के लोगों को मोदी सरकार से घर, शौचालय, सड़क, सरकारी नौकरी, राशन और प्रति माह 1250 रुपये मिला लेकिन इस समुदाय ने कांग्रेस को वोट दिया क्योंकि इन्हें तुष्टिकरण चाहिए. सीएम सरमा ने कहा कि उनका उद्देश्य विकास नहीं बल्कि मोदी को हटाना और अपने समुदाय का दबदबा कायम रखना था. शनिवार को गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान सरमा ने कहा कि यह असम का एकमात्र समुदाय है जो […]

Read More

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. देश में अलग-अलग राज्यों में सीबीआई ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है. सीबीआई अभी तक गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. NTA के जिन अधिकारियों ने नीट परीक्षा कंडक्ट करवाई सीबीआई उन सभी से जल्द संपर्क कर सकती है. सीबीआई को कई दिन पहले ही नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए बोल दिया गया था क्योंकि इस पूरे मामले कि शिकायतें कई राज्यों से मिल रही थी. शिक्षा मंत्रालय ने कल लिखित तौर पर नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सीबीआई […]

Read More

कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है. दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया. बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया […]

Read More

NEET UG पेपर लीक मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पटना में ईओयू यानी आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने अब तक की जांच के आधार पर शिक्षा मंत्रालय और NTA को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी दी है. ईओयू की इस विस्तृत रिपोर्ट पर स्टेटस इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट लिखा हुआ है. टीवी9 भारतवर्ष को इस जांच रिपोर्ट की प्रमुख विंदुओं की जानकारी मिली है. इओयू की रिपोर्ट में सबसे पहले लिखा गया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. वहीं इस रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि जले हुए प्रश्नपत्र की फोरेंसिक जांच […]

Read More

तमिलनाडु के कल्लकुरिची में हुई जहरीली शराब त्रासदी में लोगों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 53 तमिलियन लोगों के लाशों को जलते हुए देखकर आज शर्म और आक्रोश से सिर झुक जाता है. करुणा पुरम के दलित समुदाय के इन यूथ, बुजुर्ग लोगों की मौत के लिए राज्य की डीएमके सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है. गैरकानूनी और जहरीली शराब से आम लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि इस मौत पर एक्शन लेने के बजाय राज्य की सरकार दोषियों को बचाने […]

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजे पर बीजेपी में मंथन जारी है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 80 में महज 33 सीटें मिलीं थीं जबकि विपक्षी पार्टी सपा को 37 सीटें मिली थीं. चुनावी प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था, और वहीं यूपी में सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन नतीजों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा. यहां तक कि अयोध्या में भी बीजेपी हार गई. प्रदेश में बीजेपी के इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बीच बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक […]

Read More

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुए हादसे में मृत मालगाड़ी चालक को दोषी ठहराया जा रहा था, जिसके बाद अब चालक संघों ने मालगाड़ी चालक के समर्थन में कुछ डॉक्यूमेंट पेश किए हैं, जिसमें चालक संघों ने मालगाड़ी चालक की बेगुनाही साबित की है. 17 जून को न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मालगाड़ी के चालक के साथ अन्य 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे के लिए रेलवे बोर्ड ने मृत मालगाड़ी के चालक को इस दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराया […]

Read More

तेलंगाना के आंध्र प्रदेश में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. युवती की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन घरवालों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है और उसकी हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का हाथ बताया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, युवती गांव में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी गांव के ही एक शख्स के साथ दोस्ती हुई. दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और प्यार हुआ. वह कभी-कभी मिलते भी थे. इसी […]

Read More

तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और 15 अगस्त की समयसीमा से पहले किसानों का लोन माफ करने का निर्णय लिया है. 31,000 करोड़ रुपए के कृषि लोन माफ करने की मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से पहले किसानों का लोन माफ करेगी. इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों को बधाई दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘तेलंगाना के किसान परिवारों को […]

Read More

हज के दौरान भीषण गर्मी से होने वाली मौतों के बाद सऊदी सरकार के ऊपर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को हज यात्रा के प्रबंधन के बचाव के लिए सामने आए और सऊदी सरकार का बचाव किया. AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस साल हज के दौरान करीब 1100 लोगों की मौत हुई है, ज्यादातर मौतों की वजह भीषण गर्मी को बताया गया था. जिसके बाद से लगातार सऊदी सरकार के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सऊदी अधिकारी ने कहा कि किंगडम हज इंतजाम में नाकामयाब नहीं हुआ है, […]

Read More

NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि चिंटू का सहयोगी पिंटू है. पिंटू पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया का साथी है. चिंटू-पिंटू संजीव मुखिया गिरोह से दोनों जुड़े हैं. पिंटू की गिरफ्तारी तो हो गई जबकि उसका साथी चिंटू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वही, पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के […]

Read More