NEET और NET को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अलग ही राग अलापा है. उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में अनियमितताओं से बड़ी संख्या में हिंदू बच्चे भी प्रभावित हुए हैं इसलिए आरएसएस, बजरंग दल और एबीवीपी को भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि ये तीनों संगठन हिंदुओं का ठेका लिए हुए हैं. भोपाल में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीट व नेट घोटाले पर आरएसएस और बजंरग दल वाले मौन […]
Browsing: देश
NEET और NET पेपर लीक के मुद्दे पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है. कोर्ट में कई याचिकाएं डाली गई हैं. कइयों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं. इस बवाल के बीच सरकार ने नया कानून भी लागू कर दिया है लेकिन क्या ये कानून उन चिटबाजों पर लागू होगी, जिन्होंने इतनी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. आइए जानने की कोशिश करते हैं… नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं पर विवाद के बीच मोदी सरकार ने पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को […]
केसूर/सादलपुर। धार जिले के सादलपुर से लव जिहाद का एक प्रकरण सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की और बाद में शादी का दबाव बनाया। उसने इस्लाम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया। सादलपुर निवासी एक युवती के साथ चौकी सवेरा निवासी शाहरुख नामक एक युवक ने रोहित बनकर दोस्ती की। युवती के फोटो खींचकर उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। युवती को जब पता चला कि उक्त युवक मुस्लिम है, तो वह उससे दूरी बनाने लगी लेकिन शाहरुख आए दिन युवती को धमकाकर दबाव बनाता रहा। गुरुवार […]
लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह मां के सामने 15 साल की बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वह हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी मिली। मां ने लड़की को लटका देखकर बचाने की गुहार लगाई। रेलवे अधिकारियों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर उनसे बचती रही। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जीआरपी के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी सहेली से पूछताछ में पता चला कि वह घर से रेलवे स्टेशन जाने का कहकर निकली […]
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हवाई अड्डे पर तीन अलग-अलग मामलों में 1.67 करोड़ रुपये मूल्य का ढाई किलो से अधिक सोना जब्त किया गया है। चेन्नई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है चेन्नई सीमा शुल्क विभाग की खुफिया इकाई ने 17 एवं 18 जून को मलेशिया तथा अबू धाबी से आए यात्रियों से विभिन्न रूपों में क्रमशः 710 ग्राम, 1,056 ग्राम और 900 ग्राम सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने कहा, “इस सिलसिले में एक व्यक्ति […]
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जातीय संकट का समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा। सिंह जिनके पास गृह विभाग भी है, उन्होंने कहा कि मणिपुर जातीय संकट का कुछ समाधान अगले दो-तीन महीनों में ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सुरक्षा बल मणिपुर लौट आए हैं और उन्हें राज्य के संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। हिंसा की घटनाओं में काफी कमी आई- मणिपुर सीएम मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, “पिछले कई महीनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हिंसा की घटनाओं […]
तेलंगाना के हैदराबाद में सोने की दुकान में कस्टमर बनकर दो युवक आए और दुकान में बैठे शख्स पर चाकू से हमला कर दिया. हैरान करने वाली बात है कि बदमाशों में से एक ने बुर्का पहन रखा था और दूसरे ने हेलमेट, जिस कारण दुकान में बैठे शख्स को एहसास भी नहीं हुआ कि दुकान में लूटपाट करने के लिए बदमाश घुस रहे हैं. दोनों बदमाश अचानक से आम ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे और चाकू से दुकानदार पर हमला करने की कोशिश की, दुकानदार ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए. यह […]
कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भाई साहब ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि चार शादियां की. बिना किसी को बताए शख्स ने नॉनस्टाप चार शादियां कर डाली. इतना ही नहीं शख्स ने अपनी तीसरी पत्नी की गहना चुराया और चौथी को गिफ्ट कर दिया. शख्स के अपनी चार पत्नियों से 6 बच्चे भी हैं. शख्स का ने अपनी तीसरी पत्नी का करीब 50 ग्राम सोना चौथी पत्नी को दे दिया, जब घर से गहना गायब होने की बात शख्स के बेटे को पता चली तो वह घर छोड़कर जाने की बात कहने लगा और अपने पिता की जमकर कुटाई की. […]
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नई सरकार में जल्द ही एक और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया जा सकता है. वर्तमान में जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल इसी जून महीने में खत्म होने वाला है. इससे पहले उनका कार्यकाल जनवरी में ही खत्म होने वाला था लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया गया था. राज्य सभा में सदन के नेता अब तक पीयूष […]
डॉक्टर बनने की हसरत रखने वाले लाखों छात्रों की उम्मीदों को पेपर लीक ने धो डाला. हंगामा इतना बरपा कि सुप्रीम कोर्ट तक में जनहित याचिकाओं की बाढ़ लग गई. बिहार में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है. खबर आ रही है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए की उसको मदद नहीं मिल रही है. रातों-रात करोड़पति बनने की हवस ने मेडिकल जैसी उच्च स्तरीय और पूरे देश की स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी परीक्षा को संदिग्ध बना दिया है. मेडिकल की तैयारी करने वाले बच्चों को लगता है कि सिस्टम ने उनको फेल कर दिया. […]
अहमदाबाद के फेमस ‘देवी डोसा पैलेस’ में अविनाश और उनकी पत्नी के साथ जो हुआ, वह न केवल अप्रिय है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है. आरोप है कि कपल को सांभर में मरा हुआ चूहा मिला. यही नहीं, जब कपल ने रेस्टोरेंट से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने कोई कार्रवाई भी नहीं की. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर इंटरनेट पर खूब हंगामा मचा हुआ है. यह घटना निश्चित रूप से हैरान करने वाली है और खाद्य सुरक्षा की गंभीर समस्याओं को उजागर करती है. सांभर में मरा चूहा मिलना यह बताता है […]
कांग्रेस और टीएमसी की दूरियां बहुत जल्द मिटने वाली हैं. कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं. दरअसल, राहुल गांध के वायनाड सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी यहां से उपचुनाव लड़ेंगी. इस उपचुनाव में टीएमसी चीफ ममता प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं. कल यानी गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. हालांकि, यह मीटिंग काफी सीक्रेट रखी गई थी. इस सीक्रेट मीटिंग में पी चिदंबरम ने ममता बनर्जी से प्रियंका […]
नीट (NEET) पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के प्राइवेट सेक्रेटरी प्रीतम कुमार से पूछताछ होगी. आर्थिक अपराध इकाई (EOU) उसे तलब करने की तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि EOU प्रीतम से पूछताछ के लिए इओयू दफ्तर बुलाएगी और वहीं पूछताछ करेगी. दरअसल, पेपर लीक के किंग पिन सिकंदर कुमार यादवेंदु से प्रीतम कुमार के डायरेक्ट कनेक्शन के कई तथ्य सामने आए हैं. नीट पेपर लीक होने के बाद सिकंदर यादवेंदु के लिए सरकारी गेस्ट हाउस बुक कराने से लेकर उसकी पोस्टिंग तक में प्रीतम कुमार की भूमिका सामने आ रही है. लिहाजा EOU उसे तलब […]
देश में पेपर लीक का विवाद थमता नहीं दिख रहा है. एक तरफ नेट पेपर लीक तो दूसरी तरफ नीट पेपर लीक विवाद. नये-नये खुलासों से हड़कंप मचा है. लिहाजा आज केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस की गई और हरेक सवाल का जवाब देने का प्रयास किया गया. शिक्षा मंत्रालय ने माना कि पेपर में कुछ तो गड़बड़ी हुई है, तभी UGC-NET 2024 परीक्षा को रद्द किया गया है. वहीं मंत्रालय ने ये भी कहा कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस […]
कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि नीट के पेपर लीक हुए हैं और यूजीसी के पेपर कैंसिल भी हुए हैं. कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई को रोक दिया था. इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दिया था. हिंदुस्तान में पेपर लीक को नरेंद्र मोदी नहीं रोक रहे हैं या नहीं रोक पा रहे हैं. हिंदुस्तान […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बन चुकी है. अब 18वीं लोकसभा के लिए सभी जीते हुए सांसद लोकसभा में शपथ लेंगे. 24 जून को शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में शपथ दिलाई जाएगी. इसमें कई ऐसे सांसद हैं जो दूसरी या तीसरी बार सदन में कदम रखेंगे. वहीं, कई ऐसे भी हैं जो पहली बार सांसद बने हैं. पहले से सांसदों के तो आवास बरकरार रहेंगे, लेकिन जो पहली बार सांसद बने हैं उन्हें सरकारी बंगले आवंटित किए जाएंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव हार चुके सांसदों को अपना आवास छोड़ना होगा. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव […]
