आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने फिल्म इंडस्ट्री के बाद राजनीति में कदम रखा और यहां भी ये हिट रहे. इस जीत के लिए वह वाराही देवी को धन्यवाद करेंगे और 11 दिन का व्रत रखने जा रहे हैं. पवन कल्याण ने 19 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी. नायडू सरकार में उनको पंचायत राज और ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग भी उनको ही दिया गया है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव […]
Browsing: देश
ओम बिरला सर्वसम्मति से लोकसभा के स्पीकर चुन लिए जाते अगर सरकार विपक्ष की एक बात मान लेती. ये बात क्या शर्त थी डिप्टी स्पीकर के पद की. परंपरा रही है कि सरकार अपने दल या गठबंधन के किसी सदस्य को स्पीकर के लिए नामित करती है और डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दे देती है. बकौल राहुल गांधी – मोदी सरकार ने डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर चूंकि विपक्ष को कोई आश्वासन नहीं दिया, सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष में बात बिगड़ गई. जबकि सरकार का कहना था कि जब इस पद पर चुनाव होगा तो बात होगी, उससे […]
हम आजाद भारत के निवासी हैं. आजाद हवा में सांस लेते हैं. सभी मूल सुविधाओं से लैस देश आज विकास का राह पर अग्रसर है. लेकिन आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो पीने के साफ पानी और खराब सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं. देश में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं. खासतौर पर हमारी आदिवासी जनजाती आज भी कई तरह की सुविधाओं से दूर है. ऐसी ही एक जनजाती है छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक गांव में रहने वाली पंडो जनजाति. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी लेकिन पंडो […]
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. बुधवार देर रात हालत बिगड़ने के बाद उनको एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी एम्स के प्राइवेट वार्ड से अपने सरकारी आवास पहुंचे हैं. 96 साल के पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब 10.30 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है. यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और जेरिएट्रिक मेडिसिन के स्पेशेलिस्ट डॉक्टरों की एक खास टीम उनकी देख […]
सरकार गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न हो गया है. राजस्थान के ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए हैं. बिरला के चयन के साथ ही देश के डिसिजन मेकिंग के सभी टॉप पोस्ट भर लिए गए हैं. हालांकि, यह पहली बार है जब देश के डिसिजन मेकिंग से दलित, दक्षिण और मुसलमान बाहर हैं. मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा के इस शुरुआती कार्यकाल में भारत के डिसिजन मेकिंग के 6 बड़े पदों पर न तो एक भी दलित हैं, न मुस्लिम और न ही दक्षिण भारतीय. टॉप-6 पद में से 3 पद यूपी, 2 […]
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का बुधवार की शाम को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. रवींद्रपुरी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली. 75 साल के कुलपति तिवारी, न्यूरो की बीमारी से जूझ रहे थे. उधर, उनके शव को अस्पताल से टेढ़ी नीम के उनके निजी आवास पर ले जाया गया. 1993 में पिता कैलाशपति तिवारी के निधन के बाद से ही वो काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत बनाए गए थे. तभी से विश्वनाथ मंदिर की परंपराओं का वो निर्वहन कर रहे थे. कुलपति जी […]
आम सहमति से इस दफा लोकसभा स्पीकर नहीं चुना जा सका. एनडीए और इंडिया में एक राय बनते-बनते रह गई. लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए एनडीए ने ओम बिरला का तो विपक्ष ने के. सुरेश का नाम आगे किया. वोटिंग की नौबत भले नहीं आई लेकिन सांकेतिक तौर पर विपक्ष ने ओम बिरला के नाम पर ऐतराज जताया. चूंकि एनडीए के पास संख्याबल मौजूद था, ध्वनि मत से ही उनका काम हो गया. और राजस्थान की कोटा से जीत की हैट्रिक लगा लोकसभा पहुंचे ओम बिरला दूसरी बार सभापति चुन लिए गए. ओम बिरला का पहले तो सांसद के […]
संसद में सरकार ने बुधवार को साफ कर दिया कि आंकड़े भले उम्मीद से कम आए हैं पर सरकार का तेवर बरकरार रहेगा. नए लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद लोकसभा के पहले सत्र में ही सरकार और विपक्ष के बीच आमना-सामना देखने को मिला. दरअसल जैसे ही लोकसभा में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों का परिचय कराया उसके तुरंत बाद स्पीकर ने 1975 में आपातकाल लगाए की निंदा करते हुए प्रस्ताव पढ़ा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के फैसले को संविधान पर हमला करार दिया. जैसे ही स्पीकर ने प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया, […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन नए स्पीकर का चुनाव हो गया है. एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर चुन लिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद एनडीए में शामिल सभी दलों ने उनका समर्थन किया. बाद में ध्वनि मत से उन्हें दोबारा से लोकसभा स्पीकर चुना गया. पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नए स्पीकर को आसन तक ले गए और उन्हें पदभार ग्रहण कराया. ओम बिरला के स्पीकर बनने के बाद सभी दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इस बीच हैदराबाद […]
देश में मोदी सरकार 3.O का गठन हो चुका है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद लोकसभा के स्पीकर का भी चुनाव हो गया है. ओम बिरला ध्वनिमत से स्पीकर चुने गए हैं. इस बार की मोदी सरकार बीजेपी के दम पर नहीं बल्कि एनडीए के सहयोगियों के सहारे बनी है. इसके चलते ही माना जा रहा था कि गठबंधन की मजबूरी में अटल फॉर्मूले पर चली है, लेकिन मंत्रिमंडल गठन से लेकर लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद पर मोदी मॉडल की छाप दिख रही है. ऐसे में ये बात साफ है कि भले ही सरकार […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली. साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया. आज स्पीकर का चुनाव हुआ. ओम बिरला स्पीकर चुने गए. ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा. 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है. […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान सांसदों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद सदन में ही जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. सबसे पहले उन्होंने जय भीम बोला. फिर जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलस्तीन का नारा लगाया. फिलिस्तीन को लेकर ओवैसी के नारे के बाद राजनीति गरमा गई है. सवाल उठता है कि यह नारा लगाने के बाद क्या ओवैसी को दोबारा शपथ लेनी होगी? या वह लोकसभा के लिए अयोग्य हो जाएंगे? आइए जानते हैं कि संविधान में ऐसे मामलों के लिए […]
18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद लोकसभा के सदस्यों ने ओम बिरला को शुभकामना संदेश दिया. पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष को बधाई दी. बतौर नेता विपक्ष राहुल गांधी का सदन में ये पहला संबोधन था. राहुल गांधी ने कहा, आप (ओम बिरला) दूसरी बार स्पीकर चुने गए हैं, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं. मैं पूरे विपक्ष और इंडिया गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता […]
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस मामले को लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है. छात्रों के साथ ही कई संगठन और राजनीतिक दल भी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इसकी जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है. जिसके लिए सीबीआई टीम सोमवार 24 जून को बिहार पहुंची. इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली अहम जानकारी के मुताबिक सीबीआई बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी. बताया जा रहा है कि एक-एक कर सभी आरोपियों को रिमांड […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया गया है. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ […]
सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए हैं. इसमें अस्पताल का एक कर्मचारी बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में कर्मचारी को मरीज के पेट पर बार-बार कोहनी से वार करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर वीडियो शेयर कर प्रोफेसर सुधांशु त्रिवेदी नाम के यूजर ने दावा किया कि आरोपी एक डॉक्टर है. उन्होंने लिखा है, ‘लोगों ने डॉक्टर को भगवान […]
