Browsing: देश

बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए कोई आसान काम नहीं है। यह काफी पीड़ादायक होता है। इन सबके पता होने के बाद भी महिलाएं अपेन बच्चे को जन्म देने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाती है। कई मामलों में देखा गया है कि बच्चे को जन्म देते वक्त इतनी दर्द से गुजरा पड़ता है कि उनकी चीखें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी के दौरान भगवान कृष्ण का भजन गा रही है। इस अद्वितीय घटना ने लोगों का ध्यान खींचा […]

Read More

पहाड़ी राज्यों में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है. जहां यूपी, बिहार जैसे राज्यों में लोगों को हीटवेव के कारण आए दिन मौत की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 32-35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़े तापमान के कारण पर्यटकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में इस समय वहां मौजूद पर्यटक इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में राज्य के […]

Read More

भारतीय रेल ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेस कंपीटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी सहूलियत दी है. रेलवे इन छात्रों की सुविधा के लिए 9 जोड़ी स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाने जा रही है. परीक्षा के समय इन विशेष ट्रेनों से कंपीटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों को बहुत सुविधा मिलेगी. रेलवे के अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि एग्जाम में शामिल होने वाले लड़के लड़कियों को कोई दिक्कत या असुविधा नहीं हो इसके लिए रेलवे 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है. रेलवे द्वारा 9 जोड़ी स्पेशल परीक्षा ट्रेनें 21 से 23 जून यानी तीन […]

Read More

तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को पहली बार जम्मू- कश्मीर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे. जहां वो कल यानी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान 84 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. 1800 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे. पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर में दौरे के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में योग दिवस में शामिल होने के साथ कई कार्यक्रम […]

Read More

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 4 लोगों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्हें परीक्षा से पहले ही पेपर मिल गया था और परीक्षा देने से पहले सभी छात्रों को प्रश्न और उत्तर रटवाए गए. एक आरोपी ने बताया कि पेपर लीक कराने के एवज में हर छात्र से 30 से 32 लाख रुपये लिए गए. जबकि सिकंदर नाम के एक आरोपी ने बताया कि एजेंट ने हर छात्र से 32 लाख रुपये मांगे थे लेकिन उसने ज्यादा कमाई के लिए हर […]

Read More

असम के सिलचर में एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ जो कुछ भी किया, उसे जानकर लोग गुस्से से भर गए हैं. कथित तौर पर यह महिला अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर कर रही थी. जब चाइल्ड हेल्पलाइन सेल को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मां को घर से हिरासत में ले लिया गया. असम ट्रिब्यून में छपी रिपोर्ट के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सिलचर के चेंगकुरी इलाके की है. इसके सबूतों में महिला की कुछ तस्वीरें और […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार आने वाले 5 साल में 76 हजार करोड़ खर्च करके भारत में नया पोर्ट बनाएगी. दरअसल, सरकार ने महाराष्ट्र के पालघर में वधावन पोर्ट को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 76200 करोड़ रुपये का खर्च होने की संभावना है. वाधवन पोर्ट पर कंटेनर की कैपेसिटी 20 मिलियन Teu होगी. इससे पोर्ट के आसपास के इलाके में 12 लाख नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे. रेलवे और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी इस पोर्ट के आसपास […]

Read More

नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में पटना से गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी अनुराग यादव ने कबूल किया है कि उसे परीक्षा से पहले पेपर मिले थे. साथ ही उनसे अपने बयान में यह भी कहा कि उसे रात भर प्रश्न के आंसर रटवाए गए थे. परीक्षा हॉल में जाने के बाद सभी प्रश्न वही मैंने पाया. अनुराग ने अपने बयान में कहा कि मुझे मेरे फूफा यानी सिकंदर यादवेंद्र ने कोटा से यह कह कर बुलाया था की परीक्षा के लिए सेटिंग हो गई है. मेरा परीक्षा केंद्र पटना डिबाई पाटील स्कूल था. […]

Read More

नीट (NEET) परीक्षा मामले में मंगलवार को बड़ा खुलासा हुआ था. ये बात सामने आई थी कि बिहार की राजधानी पटना के NHAI गेस्ट हाउस में छात्रों के ठहरने की व्यवस्था के लिए एक मंत्री ने लेटर लिखा था. गेस्ट के एंट्री रजिस्टर का इससे जुड़ा एक पन्ना सामने आया था. इसमें छात्र अनुराग यादव के नाम के आगे ब्रैकेट में ‘मंत्री जी’ लिखा हुआ था. ये बात भी सामने आई थी कि किसी मंत्री ने छात्रों के ठहरने के लिए लेटर लिखा था. अब बिहार सरकार ने इस लेटर की जांच के आदेश दिए हैं. ‘मंत्री जी’ के पत्र […]

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की सियासत में अटकलों का दौर जारी है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी और महागठबंधन की पार्टियों की प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. खास कर एनसीपी के अजित पवार के गुट के प्रदर्शन के बाद कयासों का दौरा जारी है. एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक और शरद पवार के भतीजे रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है. रोहित पवार ने कहा है कि सिर्फ छगन भुजबल ही नहीं, बल्कि अजित गुट के कई विधायक भी उनका साथ छोड़ने वाले हैं. बता दें कि अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल पार्टी से […]

Read More

कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग मेंएसओजी (जम्मू-कश्मीर पुलिस) के एक जवान को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त […]

Read More

हमारे समाज में हर रिश्ते की एक मर्यादा तय की गई है. परिवार में कोई भी रिश्ता हो, चाहें फिर वह सास और दामाद का हो या फिर एक बहू और ससुर का. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लोग रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर देते हैं और फिर घर में छिड़ जाती है महाभारत. एक ऐसा ही मामला सामने आया राजस्थान के उदयपुर से जहां अपनी बहू पर बुरी नजर रखना एक ससुर को इतना भारी पड़ गया की उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. राजस्थान के उदयपुर में एक बेटे ने अपने पिता को पीट-पीट कर […]

Read More

टेक्नोलॉजी से जिंदगी जितनी आसान हो गई है उतनी ही मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है. आजकल सबसे ज्यादा दिक्कतें साइबर फ्रॉड के रूप में सामने आ रही हैं. जागरूकता के बावजूद हर रोज साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी नए-नए तरीके निकालकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं. ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के कानपुर से जहां हेल्पलाइन से मदद लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. कानपुर निवासी जयदीप वर्मा अपने किसी परिचित को कुछ पैसे ट्रांसफर कर रहे थे. गलती से वो पैसे कहीं और ट्रांसफर हो गए. इस मामले में मदद लेने और शिकायत […]

Read More

आपने कई अजीब मामले सुने होंगे लेकिन बिहार में हुआ यह मामला बिलकुल अलग है. इसमें दो महिला वार्डन के बीच लड़ाई की जड़ आम बन गया. राज्य के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आम को लेकर दो हॉस्टल वार्डन आपस में भिड़ गईं. दोनों में जमकर विवाद हुआ. वह एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगीं. आम के विवाद में दोनों ने एक-दूसरे की पोल पट्टी खोल दी. आपस में कई गंभीर आरोप लगाए गए. दोनों ने डीएसडब्ल्यू से लिखित शिकायत की. महिला वार्डन का विवाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों और आम लोगों के बीच पहुंच गया. इस बात को लेकर […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल की शपथ ग्रहण करने के बाद पहले 10 दिनों में ही नालंदा आने का अवसर मिला है. ये मेरा सौभाग्य तो है ही, साथ ही मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं. नालंदा एक नाम नहीं है बल्कि पहचान और गौरव है. पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा उद्घोष है इस सत्य का कि आग की लपटों में पुस्तकें भलें जल जाएं, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को […]

Read More

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश की दिग्गज नेताओं में शुमार वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं. एक दिन पहले मां-बेटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं और उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चिर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है. किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल […]

Read More