लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोष नहीं दिया जाना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद भी बीजेपी ने यूपी में खराब प्रदर्शन किया था. बता दें कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से केवल 33 सीटें जीतीं. वहीं उमा भारती ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि […]
Browsing: देश
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है. रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट और बुधवार से शुक्रवार तक येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही दिल्ली-एनसीआर में पूरा सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब में भी भारी बारिश होने की बात कही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में रविवार से बुधवार तक व्यापक स्थानों पर भारी बारिश होगी. गुरुवार-शुक्रवार […]
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी आज पहली बार ‘मन की बात’ की. करीब चार महीने बाद उन्होंने इस कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. यह इस कार्यक्रम का 111वां एपिसोड था. इससे पहले फरवरी में उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम किया था, जो ‘मन की बात’ कार्यक्रम 110वां एपिसोड था. ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तीन महीने में मन की बात को लेकर लाखों मैसेज आए. मैंने कहा था कि लोकसभा चुनाव नतीजों को बाद जरूर आऊंगा और आज आप सबके बीच में हूं. PM MODI Mann Ki Baat Programme Live Updates: […]
लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में कड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही दुनियाभर में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच जश्न का दौर शुरू हो गया. देश में राजधानी दिल्ली और मुंबई की तरह अन्य शहरों में भी लोग देर रात तक जश्न मनाते देखे गए. भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. पहली बार 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने […]
कार या बाइक चलाना कोई आसान काम नहीं होता है. अगर आपको सही से ड्राइविंग नहीं आती तो एक्सीडेंट के चांसेस बढ़ जाते हैं और जाहिर है एक्सीडेंट कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाते हैं. इसलिए सड़क पर हमेशा ही सावधानी से गाड़ी चलाने की लोगों को सलाह दी जाती है. आपने देखा होगा कि कई बार वैसे बच्चे भी सड़कों पर बाइक चलाते नजर आते हैं, जिनका पैर ही बाइक से नीचे तक नहीं पहुंच पाता. ऐसे में वो जैसे-तैसे बाइक को रोकने की कोशिश करते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा […]
जमीन घोटाले मामले में जेल से बेल पर रिहा होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को एक्शन में नजर आए. हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन का आम लोगों ने स्वागत किया. इस […]
ओडिशा के गंजाम में एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र पर उसके क्लासमेट ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद 14 साल के इस लड़के को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह रामचंद्रपुर में सरकारी सहायता प्राप्त रघुनाथ हाई स्कूल में हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस घटना को लेकर पातापुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजय कुमार स्वैन ने कहा कि हम घटना की जांच […]
2025 विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. जेडीयू संगठन में नीतीश कुमार के बाद झा सबसे पावरफुल रहेंगे. संजय झा को मिली जिम्मेदारी के बाद जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है. पिछले 20 साल में यह पहली बार है, जब जेडीयू के टॉप लीडरशिप में सवर्ण नेताओं का दबदबा बढ़ गया है. राष्ट्रीय स्तर पर जेडीयू के पास जो 4 बड़े पद हैं, उनमें से 3 पर सवर्ण नेताओं का ही दबदबा है. जेडीयू की टॉप लीडरशिप में अकेले […]
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है. इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं. बैठक में संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसका ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद किया. वहीं, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या स्पेशल पैकेज मिले इसको लेकर मंथन किया गया है. इस मसले को लेकर केंद्र सरकार के सामने जेडीयू मजबूती से अपना पक्ष रखकर मांग करेगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस प्रस्ताव पर […]
लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी कम से कम 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल सकती है. इनमें बिहार, बंगाल, गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान का नाम शामिल है. फिलहाल राजस्थान में सीपी जोशी, बिहार में सम्राट चौधरी, बंगाल में सुकांत मजूमदार, तेलंगाना में जी किशन रेड्डी और गुजरात में सीआर पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं. अध्यक्ष बदली के सुगबुगाहट के बीच इन राज्यों में नए-नए समीकरण भी बनने लगे हैं. कहा जा रहा है कि पार्टी इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेगी. बिहार में 2025, बंगाल में 2026, गुजरात में 2027 और तेलंगाना-राजस्थान […]
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है. इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे हैं. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या स्पेशल पैकेज मिले इसको लेकर मंथन किया गया है. इस मसले को लेकर केंद्र सरकार के सामने जेडीयू मजबूती से अपना पक्ष रखकर मांग करेगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. यही नहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का भी पार्टी ने फैसला किया है. इस बैठक […]
पूरे देश में नीट पेपर लीक को लेकर हंगामा मचा हुआ है. जिसके चलते बिहार, हजारीबाग से लेकर गुजरात, लखनऊ में सीबीआई जांच कर रही है. इसी के चलते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम नीट पेपर लीक मामले में फंस गए हैं. विधायक बेदी राम का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में खुद विधायक बेदी राम पेपर लीक की डील और पैसे के लेनदेन की बात करते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से जब उन के विधायक बेदी राम के नीट पेपर लीक में शामिल होने […]
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैवानियत वाली वारदात सामने आई है. यहां पड़ोस के रहने वाले दो आरोपियों ने मोमोज खिलाने के बहाने मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया. बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. शोर मचाने पर मासूम की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की है. सेक्टर-6 की रहने वाली एक बच्ची खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रही थी. आरोपी उसे मोमोज खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर […]
कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी ने एक आर्टिकल के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कम आई सीटों को लेकर पीएम मोदी की हार बताया है. उनका मानना है कि बीजेपी की कम सीटें आना पीएम की राजनीतिक और नैतिक हार है. इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां-वहां अल्पसंख्यकों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. सोनिया गांधी ने एक अखबार में लिखे आर्टिकल में कहा कि 2024 के चुनाव में पीएम की व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक […]
लद्दाख से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए हैं. सेना के अधिकारियों ने बताया कि LAC के पास नदी पार करते समय सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि नदी पार करने के दौरान अचानक से जलस्तर बढ़ने की वजह से यह हादसा हुआ है. डिफेंस ऑफिशियल ने बताया कि घटना के वक्त टैंक में जेसीओ समेत पांच जवान थे. एक जवान का पता लगा लिया गया है जबकि अन्य […]
देश में लोकसभा चुनाव पूरे हो गए हैं और एनडीए ने बहुमत के साथ सरकार बना ली है. लेकिन चुनाव पूरे होने और देश में एनडीए की सरकार बनने के 20 दिन बाद ही महाराष्ट्र एनडीए में खटपट दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र के पुणे जिले में शिरूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने सत्तारूढ़ गठबंधन से उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को बाहर करने की मांग की. बीजेपी की शिरूर तहसील में हुई समीक्षा बैठक के दौरान शिरूर तहसील के उपाध्यक्ष सुदर्शन चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल […]
