Browsing: देश

लोकसभा चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा. प्रचार के आखिरी समय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई सवाल खड़े किए. खरगे ने कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, ‘चुनाव शांतिपूर्ण हुए हैं, मैं मीडिया के सभी लोगों को बधाई देता हूं.’ इसके बाद पीएम पर हमला करते हुए खरगे ने कहा कि कल पीएम मोदी ने सारी दुनिया को बताया कि उन्हें महात्मा गांधी के बारे में एक फिल्म देखकर पता चला. पीएम अगर पढ़ते या पढ़े होते तो ऐसी बात नहीं करते. उनका बयान आश्चर्यजनक है. उन्होंने कहा कि अगर […]

Read More

ओडिशा के बालेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ-साथ सत्तारूढ़ बीजेडी पर भी बड़ा हमला किया. उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में बीजेपी और बीजेडी में एक तरह की पार्टनरशिप चलती है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ता हूं तो मेरे ऊपर 24 केस करवा दिए गए. ईडी ने मुझसे घंटों तक पूछताछ की, दो साल की जेल की सजा करवा दी गई, मेरा घर छीन लिया गया, मेरी संसद सदस्यता ले ली गई लेकिन जब […]

Read More

ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 लोग झुलस गए. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर इकट्ठा हुए थे. पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया. पुलिस ने बताया कि जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद […]

Read More

आरएसएस के कार्यकर्ता विकास वर्ग (द्वितीय) का समापन समारोह 10 जून, 2024 को होगा. समापन समारोह का समय शाम 6.30 बजे निर्धारित किया गया है. यह समारोह रेशिमबाग, नागपुर में संपन्न होगा. जानकारी के मुताबिक इस समारोह के मुख्य अतिथि महंत गुरुवर्य श्री रामगिरी जी महाराज (पीठाधीश श्रीक्षेत्र गोदावरी धाम,बेट सराला) होंगे. समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन भी होगा. वो शिक्षार्थी को संदेश देंगे. इस दौरान वर्ग में देशभर से 936 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं. इसे संगठन में प्रशिक्षण का आखिरी चरण माना जाता है. प्रारंभ में इसका नाम तृतीय वर्ष […]

Read More

भीषण गर्मी से प्रयागराज ने 138 वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ा है. शहर का तापमान बढ़कर 48.8 डिग्री पहुंच चुका है. इस चिलचिलाती गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवर भी परेशान हैं. गर्मी का सबसे ज्यादा असर कुत्तों पर हो रहा है. आग बरसते इस मौसम में कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं. शहर में कुत्ते काटने की घटनाए इतनी तेजी से बढ़ी है कि एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी कम पड़ने लगे हैं. नेशनल एंटी रैबीज कंट्रोल प्रोग्राम के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में अकेले अप्रैल 2024 में 12,333 लोगों को कुत्तों ने काटा है. इस बार मई के […]

Read More

स्वदेशी रूप से विकसित हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्रएम-II मिसाइल का बुधवार को ओडिशा तट से Su-30 MK-I से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया. उड़ान परीक्षण ने सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया. इसमें प्रणोदन प्रणाली, नियंत्रण और मार्गदर्शन एल्गोरिदम जैसी सभी सुविधाएं हैं. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लगभग 1130 बजे ओडिशा के तट से भारतीय वायु सेना के Su-30 MK-I प्लेटफ़ॉर्म से रुद्रएम-II हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया. एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर द्वारा ऑन-बोर्ड जहाज सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, रडार और टेलीमेट्री […]

Read More

ओडिशा के मयूरभंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की बीजेडी सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश के साथ-साथ ओडिशा का भी भविष्य तय हो जाएगा. पीएम मोदी ने इस दौरान ये भी ऐलान कर दिया कि ओडिशा में बीजेपी का सीएम बनना तय है. उन्होंने रैली में तारीख भी बताई कि 10 जून को ओडिशा में बीजेपी का सीएम शपथ लेने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर भी तंज कसा कि उनकी तबीयत पिछले एक साल के अंदर अचानक […]

Read More

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच बांग्लादेश का डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, पश्चिम बंगाल सीआईडी और कोलकाता पुलिस कर रही है. मामले की जांच के लिए टीमों के सामने कई चुनौतियां, क्योंकि सांसद के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया था. पुलिस ने आशंका जताई है कि शव को जीवों ने खा लिया होगा. अब सवाल उठता है कि अगर शव के अंग नहीं मिलते हैं तो जांच टीम का अगला कदम क्या होगा. वो अपनी जांच को कैसे आगे बढ़ाएगी. बांग्लादेश के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के प्रमुख हारुन-या-रशीद ने कहा, हमने पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​की मदद से […]

Read More

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में बरी कर दिया है. रंजीत सिंह की जुलाई 2002 में हत्या कर दी गई थी. अदालत ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. सिरसा में स्थित डेरे का प्रमुख राम रहीम अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर और न्यायमूर्ति ललित बत्रा की खंडपीठ ने पाया कि […]

Read More

देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान रोज का रोज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है. राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में मंगलवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बढ़ते तापमान के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भीषण लू (Heatwave) चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक पूरा उत्तर भारत लू की चपेट में रहेगा. लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला इलाके में मंगलवार को अधिकतम […]

Read More

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गढ़ में रैली करने पहुंचे. भद्रक में जनसभा के दौरान अमित शाह ने राज्य की बीजेडी सरकार पर बड़ा हमला किया है. अमित शाह ने कहा कि 4 जून को नवीन पटनायक सरकार की विदाई का दिन तय हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि इस दिन नवीन बाबू वर्तमान मुख्यमंत्री से भूतपूर्व मुख्यमंत्री बन जाएंगे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि ओडिशा का नया मुख्यमंत्री राज्य की भाषा और संस्कृति से प्रेम करने वाला शख्स होगा, युवा और भगवान जगन्नाथ का […]

Read More

सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ये सभी को पता है. इसके बावजूद सिगरेट पीने वालों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है. ये ताज्जुब की बात है. टीनेजर भी इसके शिकार हो रहे हैं. उनमें सिगरेट पीने की ललक काफी बढ़ रही है. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे संबंधित डेटा जारी किया है. टोबैको कंट्रोल रिपोर्ट में बताया गया है टीनेजर गर्ल्स में सिगरेट पीने की लत काफी बढ़ गई है. 10 साल में यह दोगुनी हो गई है. सरकारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 2009 से 2019 के बीच टीनेजर गर्ल्स में सिगरेट […]

Read More

कहीं बारिश, कहीं बाढ़, कहीं तूफान तो कहीं भीषण गर्मी. देश के अलग-अलग राज्य कुछ ऐसे ही हालात का सामना कर रहे हैं. दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी अपने उफान पर है. मौसम विभाग ने तो 12-3 बजे के बीच बाहर ना निकलने की सलाह तक दी है. वहीं, पूर्वोत्तर के कई राज्य भारी बारिश का सामना कर रहे हैं. कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तूफान ने तांडव मचाया है. पहले मिजोरम की बात करेंगे. यहां के आइजोल में बारिश के कारण मंगलवार को एक हादस […]

Read More

राजस्थान के झुंझुनू से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. जयपुर के एसएमएस अस्पताल में झुंझुनू का एक ऐसा मरीज भर्ती हुआ, जिसकी जांच में पता चला कि दूसरे अस्पताल में उसकी संक्रमित किडनी का इलाज करने के बजाय डॉक्टरों ने मरीज की सही किडनी बाहर निकाल दी. मरीज का संक्रमण जब ज्यादा बढ़ा तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने पूरे मामले को मैनेज करने की कोशिश की और मरीज के घर तक पहुंच गया. जब बात नहीं बनी तो मरीज के घरवालों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल जाने से रोका और इलाज का पूरा खर्चा उठाने की […]

Read More

पश्चिम बंगाल में चक्रवात रेमल ने कुछ इस कदर तबाही मचाई है कि अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और 29 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी तटीय इलाकों में देखने को मिला है. इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1700 बिजली के खंभे गिर गए. चक्रवात को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है उसमें बताया गया है कि 27000 घर आंशिक रूप से और 2500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अधिकारियों की मानें तो अगले […]

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए 30 मई की शाम को प्रचार थम जाएगा. इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान (मेडिटेशन) कर सकते हैं. पीएम मोदी 30 मई की रात कन्याकुमारी पहुंचेंगे और अगले दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को करवाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, 31 मई को पूरे दिन वे रॉक मेमोरियल में ध्यान कर सकते हैं. 30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में […]

Read More