Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»एक शहर, एक महीना और 16000 शिकार… भीषण गर्मी से कुत्ते हुए आक्रामक
    देश

    एक शहर, एक महीना और 16000 शिकार… भीषण गर्मी से कुत्ते हुए आक्रामक

    Social ScanBy Social ScanMay 30, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भीषण गर्मी से प्रयागराज ने 138 वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ा है. शहर का तापमान बढ़कर 48.8 डिग्री पहुंच चुका है. इस चिलचिलाती गर्मी से इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवर भी परेशान हैं. गर्मी का सबसे ज्यादा असर कुत्तों पर हो रहा है. आग बरसते इस मौसम में कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं. शहर में कुत्ते काटने की घटनाए इतनी तेजी से बढ़ी है कि एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी कम पड़ने लगे हैं.

    नेशनल एंटी रैबीज कंट्रोल प्रोग्राम के आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में अकेले अप्रैल 2024 में 12,333 लोगों को कुत्तों ने काटा है. इस बार मई के महीने में यह आंकड़ा 16 हजार पार कर चुका है. यानी की शहर में प्रतिदिन पांच सौ से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं. जबकि मई में अभी तक लू लगने के 9 हजार से अधिक मामले सरकारी अस्पतालों में सामने आए हैं. जाहिर है गर्मी में लू के कहर कुत्तों के व्यवहार को बदल कर गुस्सैल बना रहा है.

    एक साल में 1 लाख 42 हजार 80 लोगों को कुत्तों ने काटा

    बीते साल की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में एक लाख 42 हजार 80 लोगों को कुत्तों ने दांत गड़ाए हैं. इनमें से 3832 पालतू व 8501 स्ट्रीट डॉग हैं. कुत्तों के व्यवहार में मौसम का असर बहुत तेजी से पड़ता है. विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा सर्दी-गर्मी, बरसात व लू का मौसम कुत्तों के व्यवहार को प्रभावित करता है. सर्दी के समय कुत्ते उदास रहते हैं, लेकिन गर्मी आते ही आक्रामक हो जाते हैं.

    गर्मी में ज्यादा परेशान होते हैं स्ट्रीट डॉग

    डॉ. वरुन क्वात्रा बताते हैं कि गर्मियों के दिनों में कुत्तों में कोर्टिसोल हॉर्मोन तेजी से बढ़ता है. यह तनाव पैदा करने वाला हॉर्मोन है. इसके तेजी से बढ़ने से कुत्ते असामान्य व्यवहार करने लगते हैं, जिससे कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं. वह कहते हैं कि एक बात और सामने आई है कि पालतू कुत्तों की तुलना में स्ट्रीट डॉग गर्मी में ज्यादा परेशान होते हैं. क्योंकि, पालतू कुत्ते की देखभाल होती है, स्ट्रीट डॉग को गर्मी में परेशान होना पड़ता है, जिसकी वजह से वह आक्रामक होते हैं. प्रयागराज में 96 फीसदी कुत्ते काटने के मामले में स्ट्रीट डॉग्स के केस हैं.

    नगर निगम शुरू करेगा ऑपरेशन डॉग

    डॉग बाइट्स की तेजी से बढ़ती घटनाओं पर नगर निगम प्रयागराज ऑपरेशन डॉग चलाने जा रहा है. नगर निगम प्रयागराज के पशुधन कल्याण अधिकारी विजय अमृतराज का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या 10 हजार से ऊपर पहुंच गई है. एनिमल बर्थ कंट्रोल सिस्टम भी काम कर रहा है, लेकिन इनकी संख्या अभी कम नहीं हो रही है. अब ऑपरेशन डॉग चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत शहर के आवारा कुत्तों की नसबंदी का महा अभियान चलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Read More

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Read More

    दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल

    July 29, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?