Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    • बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»सपा नेताओं से बात, सहयोगी को मुस्लिम सीट… उपचुनाव के लिए यूपी में BJP बना रही रोडमैप
    उत्तरप्रदेश

    सपा नेताओं से बात, सहयोगी को मुस्लिम सीट… उपचुनाव के लिए यूपी में BJP बना रही रोडमैप

    Social ScanBy Social ScanJuly 13, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दस सीटें खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद इन सीटों पर कभी भी मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इस बार विधानसभा उपचुनाव के बहाने बीजेपी यूपी में फिर से अपनी धमक बनाए रखना चाहती है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 29 सीटें कम हो गई थी. जिसके चलते बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी.

    लेकिन अब बीजेपी कैंप ने तय किया है जो हुआ सो हुआ. अब आगे इंडिया गठबंधन को हर मोर्चे पर मात देनी है. इसके लिए बीजेपी के थिंक टैंक ने रोड मैप तैयार कर लिया है. इस रणनीति में मुस्लिम बाहुल्य सीटें सहयोगी दलों को देने की तैयारी है. फार्मूला ये है कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे.

    क्या है सीटों का समीकरण

    उत्तर प्रदेश में जिन दस सीटों पर उप चुनाव होने हैं उनमें से 5 पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था. तीन सीटें बीजेपी के पास थीं. जबकि एक एक सीट बीजेपी के सहयोगी दलों आरएलडी और निषाद पार्टी के पास थीं. लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से यूपी बीजेपी में घमासान मचा हुआ है. पार्टी के नेता एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं.

    ऐसे में घर को ठीक करने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सभी दस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली मिल्कीपुर सीट जीतने के लिए एक अलग कमेटी बनाई गई है. मिल्कीपुर से विधायक रहे अवधेश प्रसाद फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद चुने गए हैं. इसी लोकसभा सीट में अयोध्या है. ये हार बीजेपी के लिए गले की फांस बनी है. अयोध्या और राम मंदिर सालों से बीजेपी का मुद्दा रहा है.

    मुस्लिम सीटों पर बीजेपी का प्लान

    बीजेपी की तैयारी कुंदरकी सीट भी समाजवादी पार्टी से छीनने की है. संभल जिले की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 62 प्रतिशत मुसलमान वोटर हैं. बीजेपी यहां सिर्फ एक बार 1993 में ही जीत पाई थी. पिछली बार यहां से समाजवादी पार्टी के जियाउर्रहमान बर्क विधायक चुने गए थे. वे अब संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद बन गए हैं. वे पार्टी के बड़े नेता रहे शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं.

    बीजेपी इस बार ये सीट राष्ट्रीय लोक दल को देना चाहती है. आरएलडी से मुस्लिम उम्मीदवार देकर बीजेपी इस बार समाजवादी पार्टी का खेल खराब करना चाहती है. इसके लिए बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व समाजवादी पार्टी के दो मुस्लिम नेताओं के संपर्क में है.

    मजबूत उम्मीदवारों की तलाश

    यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी इन दिनों उप चुनाव के लिए मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में हैं. जिन दस सीटों पर उप चुनाव होने हैं, उनमें मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट आरएलडी के पास थी. यहां के विधायक चंदन चौहान अब बिजनौर से लोकसभा सांसद बन गए हैं. बीजेपी इस बार मीरापुर अपने पास रख कर कुंदरकी सीट आरएलडी को देना चाहती है. वैसे जयंत चौधरी से बात अभी फाइनल नहीं हुई है.

    कुंदरकी से मजबूत उम्मीदवार उतारने के लिए समाजवादी पार्टी के दो नेताओं से बातचीत चल रही है. सूत्र बताते हैं कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से इनकी मुलाकात भी हो चुकी है. इनमें से एक मायावती सरकार में मंत्री थे. अब वे अखिलेश यादव के साथ हैं. जबकि दूसरे नेता पीस पार्टी से विधायक रह चुके हैं. अब वे भी समाजवादी पार्टी में हैं. अगर इनसे बात नहीं बनी तो फिर बीजेपी अपना ही कोई उम्मीदवार उतारने का फैसला कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?