Author: Avnish Kumar Jain

हरिद्वार के बुग्गावाला में वन भूमि के सैंकड़ों पेड़ का हुआ अवैध कटान, अब उस बेशकीमती भूमि को भूमाफियायों द्वारा सांठ-गांठ कर अवैध कालोनी में मिलाकर बेचने की तैयारियां!  वनभूमि का इस्तेमाल सड़क, पार्क, नाले के रूप में करने की (वनविभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से) तैयारियां पूरी! https://youtu.be/Lg8FFB81tQk?si=HTLbk39Dl_zivb0J धाकड़ मुख्यमंत्री कब करेंगे कठोर कार्रवाई, हरे बेशकीमती पेड़ों को काटने वाले दानवों की संपत्ति जब्त कर उन्हें भेजेंगे जेल? HRDA के अधिकारियों की आंखों में झोंकी जा रही है धूल.. जब तक कारवाई नहीं, तब तक Social scan की मुहिम रहेगी जारी! सैंकड़ों बीघा भूमि पर लगे हजारों बेशकीमती, प्रतिबंधित,…

Read More

94.9060 है0 { लगभग 1138.872 वीघा } जमीन को एसडीएम विकासनगर व राज्य सरकार द्वारा गलत तरीके से पट्टों का आवंटन किया गया – विकेश नेगी मुख्य सचिव, राजस्व सचिव और डीएम देहरादून से एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने की शिकायत साल के जंगल व वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी उत्तराखंड में वन भूमि और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। RTI एक्टिविस्ट और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने इस बार जो खुलासा किया है, उसने न सिर्फ प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपना रखा है और उन्होंने दो टूक संदेश दिया हुआ है कि अगर किसी ने भी भ्रष्टाचार या घोटाला करने का दुसाहस किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उत्तराखण्ड मंे भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस तरह से एक्शन हो रहे हैं उससे अफसरों के मन में भी भय है कि अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार करने का दुसाहस किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। हैरानी वाली बात है कि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री से जुडे कथित घोटाले में डिप्टी कमांडेंट…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुँच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन एवं प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। यह अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न गाँवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं…

Read More

देहरादून में Amar Ujala के तत्वावधान में आयोजित 8वें ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। ज्योतिष वेदों से उत्पन्न हमारी प्राचीन विद्या है, जो समय, ग्रह-नक्षत्र और मानव जीवन के संबंधों को समझने का मार्ग दिखाती है। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। प्रदेश में ऐसी पारंपरिक विधाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा नई पीढ़ी…

Read More

देहरादून जिले के चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत रामपुर मंडी इलाके में आसन बैराज झील के निकट बेशकीमती शीशम के पेड़ों के गायब होने का मामला सामने आया है। उपलब्ध तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ पेड़ों की शाखाओं को बड़े पैमाने पर काटा गया है, जिसे लोपिंग कहा जाता है। एक तस्वीर में पेड़ की ऊंचाई करीब 12-13 फुट दिख रही है, जबकि कुछ दिनों बाद ली गई तस्वीर में वही पेड़ महज 5-6 फुट का रह गया है। आसन रेंजर आनंद रावत ने इस मामले में मौका-मुआयना किया और बताया कि ग्रामीणों ने जलावन के लिए…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में DRM, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता वास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई।  मुख्य सचिव ने ऋषिकेश- डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून-मोहण्ड- सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के सम्बन्ध…

Read More

देहरादून में आयोजित चिंतन शिविर एवं “डायलॉग ऑन विज़न–2047” कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के विचार सुने और देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस मंथन से निकले निष्कर्ष उत्तराखंड के लिए एक सुदृढ़ विज़न और विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप तय करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा रखा गया विकसित भारत का संकल्प देश के जन-जन की आकांक्षा है। 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित, समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव पर आधारित होना चाहिए। उत्तराखंड के संदर्भ में हमारा विकास पर्यावरण से होकर गुजरता है, इसलिए इकोलॉजी और इकोनॉमी…

Read More

सीजन की पहली बारिश शुरू होने से बढ़ी ठंड चमोली जिले के अधिकांश क्षेत्रो में लगी है रिमझिम बारिश चमोली जिले के ऊंचाई वाले हिस्सो में हिमपात होने से निचले इलाकों में हो रही बारिश से बढ़ी ठंड बद्रीनाथ , हेमकुण्ड, ओली सहित ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हुआ हिमपात चमोली जनपद के गोपेश्वर, मण्डल, जोशीमठ, कर्णप्रयाग , गौचर, पिण्डर घाटी व गैरसैंण में लगी है बारिश बारिश के कारण ठंड बढ़ने से जनजीवन हुआ प्रभावित तो रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले https://youtu.be/F3Y0IbDz_74?si=lmPYus7gUIAcL6w1

Read More

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर जहां सरकार तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं अब चार धाम में से प्रमुख धाम बद्रीनाथ और चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की तिथि आज बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर तय हो गई है बात दें कि भू बैकुंठ भगवान बद्री विशाल के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6 बज कर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बज कर 57 मिनट पर खुलेंगे। यह घोषणा नरेंद्र नगर राज दरबार में की गई, हर वर्ष…

Read More

नमस्कार! देर से सही, लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता की ऊंची चोटियों पर इस साल की पहली हिमपात हो चुका है। लोखंडी, देवबन, बुधेर, आसमाड़, खड़म्बा, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई जैसे इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने लगे हैं। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसने पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को और भी मनमोहक बना दिया है। ये दिलकश दृश्य चकराता के सबसे ऊंचे क्षेत्र लोखंडी से सामने आए हैं, जहां लंबे इंतजार के बाद 2026 की पहली बर्फबारी सुबह के समय शुरू हुई। …

Read More

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस को 11 जनवरी को सूचना मिली, कि थाना क्षेत्र के रुद्रपुर रोड के किनारे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ प्रकाश दानू के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास किया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल निवासी बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार की तहरीर पर किच्छा कोतवाली पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा…

Read More

आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में यूकेएमआरसी की समीक्षा बैठक, देहरादून में शहरी परिवहन परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार राज्य में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण–अनुकूल शहरी परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में देहरादून सहित प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल, ई-बीआरटी एवं रोपवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूकेएमआरसी) द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित…

Read More

आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गंगाजल का कलश भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आदरणीय अमित शाह जी का सान्निध्य सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहता है, जो हमें उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा हेतु निरंतर प्रेरित करता है।

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, CSS योजनाएं, SASCI, SNA स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को वाह्य सहायतित योजनाओं (EAP) के अंतर्गत धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत है। सेब, कीवी और Aroma के क्षेत्र में Integrated Farming की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

बैरागी द्वीप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम में आदरणीय अमित शाह जी ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां कदम रखते ही हजारों वर्षों की तपस्या की ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार सप्तऋषियों की तपोभूमि रही है, जहां संतों ने मानवता को आत्मिक जागरण का मार्ग दिखाया। साथ ही उन्होंने गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि अखंड ज्योति, वंदनीया माता भगवती…

Read More