मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबल को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबल का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…
Author: Avnish Kumar Jain
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि पार्टी द्वारा पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध दर्ज कराने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के तहत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। तिवारी का दावा है कि विरोध की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया…
उत्तरकाशी में लगातार एलपीजी सिलेंडर की कमी के चलते क्षेत्र में भारी नाराजगी उत्तरकाशी में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण उपभोक्ता लंबी लंबी लाइन लगाकर गैस आने का इंतजार कर रहे है। बीते दो दिन से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के पास जहां लोग पिछले 24 घंटे से लाइनों में खड़े है लेकिन जब गैस का ट्रक नहीं आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया वहीं लोगों के भारी आक्रोश के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फिर भी लोगों ने सड़क मार्ग नहीं खोला उपभोक्ताओं का कहना…
बेस अस्पताल में वर्तमान में कई पद खाली चल रहे हैं जिसके चलते मरीजों को खास परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को देखते हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कोटद्वार के युवाओं के साथ बेस अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक रितु खंडूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, धरने पर बैठे राम कंडवाल ने कहा कि अस्पताल के बिल्डिंग तो बहुमत जिला बना दी गई है लेकिन यह अस्पताल आज भी रेफर केंद्र बना हुआ है अधिकारियों ने डॉक्टर की मांग के लिए स्थानीय विधायक को पत्र में लिखा था उसके बाद…
नगर निगम, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ‘जुगमंदर हॉल’ का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हमारी सरकार स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत भारत एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में देहरादून को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए वर्तमान में ₹1400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, Ram Singh Kaira जी, Khajan Dass जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, …
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर उप सेना प्रमुख (स्ट्रेटजी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई जी ने भेंट की।इस अवसर मुख्यमंत्री और उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री राज्य में पबों और क्लबों के रात्रि समय सीमा के चलने के बाद काफी आक्रामक दिखाई दिये तो उससे इनके संचालकों की नींद उडी हुई है। वहीं जनपद के पुलिस कप्तान ने भी इनके संचालकों को दो टूक अल्टीमेटम दे दिया कि अगर उन्होंने समय सीमा के बाद अपने क्लब या पब खोले और पुलिस को इसकी खबर हुई तो उनके खिलाफ होने वाले एक्शन से कोई नहीं बच पायेगा। वहीं हैरानी वाली बात है कि जीएमएस रोड में बच्चों के एक सरकारी विद्यालय से चंद गज की दूरी पर बार का संचालन होना इलाके के काफी…
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ वन भूमि की सुरक्षा को लेकर आर-पार की जंग छिड़ गई है। बंजारेवाला ग्रांट क्षेत्र में क्रेशर संचालकों पर जंगल की जमीन निगलने के गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब कार्रवाई से बचने के लिए क्रेशर संचालकों ने खुद वन विभाग पर ही भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ दिए। क्या यह सच है या फिर ईमानदारी से काम कर रहे अधिकारियों को रोकने की एक सोची-समझी साजिश?ये तस्वीरें हरिद्वार के बंजारेवाला ग्रांट क्षेत्र की हैं। यहाँ विकास की मशीनें अब विनाश की आहट दे रही…
रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में सहभागिता की।इस अवसर पर जनपद स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सशक्त भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री Ram…
कुंभ मेला–2027 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा विभागीय समन्वय को मजबूत बनाते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।उन्होंने अपर गंगा नहर के बाएं तट पर स्थित शहीद भगत सिंह घाट (कामधेनु घाट) से सिंहद्वार तक निर्माणाधीन घाट एवं बैरागी कैम्प घाट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की…
ॐ हं हनुमते नमः ! भगवान श्री राम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रामनगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर संपूर्ण विधि-विधान के साथ केसरी नंदन बजरंगबली का पूजन-अर्चन किया और उनसे समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया और सभी श्रद्धालुओं को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।
उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंसूरी नगर पालिका के द्वारा बिना वन विभाग की अनुमति के एमपीजी कालेज की भूमि पर सड़क निर्माण, खेल का मैदान बनाने के लिए बांज के पेड़ काटे जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंसूरी नगर पालिका को झटका देते हुए वहाँ पर किसी भी तरह के पेड़ कटान पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसकी अनुमति से पेड़ काटे जा रहे है। कोर्ट ने नगर पालिका, राज्य सरकार और वन विभाग से 4 सप्ताह में जवाब पेश करने को…
राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार 18.5 लाख की डकैती का फरार आरोपी देहरादून पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा 1 लाख का इनामी व जेल फरार अपराधी देहरादून और टिहरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार मुख्यमंत्री उत्तराखंड जी के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत देहरादून पुलिस द्वारा अंतर्गत विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं।राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग एवं हत्या की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई* करते हुए *03 अन्य अभियुक्तों—आदेश गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी निवासी शिवपुरी गडीपुता,…
जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा संचालित राज्य एवं केंद्रपोषित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा स्टेट प्रगति पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। उन्होंने विभागों को अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए।उन्होंने नियोजन विभाग द्वारा तैयार पोर्टल को इस प्रकार डिजाइन किए जाने के निर्देश दिए कि योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि विभागों को अपने प्रोजेक्ट्स के विभिन्न स्तर के माइलस्टोन निर्धारित करने होंगे, ताकि धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर रखी…
शासकीय आवास पर ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत ITBP की उत्तराखंड में तैनात वाहिनियों के लिए स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य MoU साइन किये गए। इस समझौते के माध्यम से राज्य में तैनात हमारे वीर जवानों को स्थानीय स्तर पर ताज़े, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक फल एवं सब्जियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल एक ओर जहां हमारे सुरक्षा बलों के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करेगी, वहीं दूसरी ओर सीमांत क्षेत्रों के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाकर उनकी आजीविका को सशक्त करने का कार्य करेगी। आईटीबीपी द्वारा अब तक…
