हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को हरिद्वार जिले के विभिन्न स्थानों पर मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। प्रशासन द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम के तहत व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। इस अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र और उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार पंतद्वीप पार्किंग पहुंचे, जहां उन्होंने शांतिकुंज के अनुयायियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कहा कि…
Author: Avnish Kumar Jain
ओएसिस स्कूल, रायपुर में विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी को सुनना अत्यंत प्रेरक रहा। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन ने परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और मानसिक मजबूती विकसित करने का स्पष्ट संदेश दिया यह कार्यक्रम केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। बच्चे परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, सोच और निर्णय क्षमता को परखने का अवसर समझें। जीवन में सफलता स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर प्रयास से ही मिलती…
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट एंग्नेस स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों से संवाद किया। आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में उत्तराखंड के लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक एवं 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, जखोली (रुद्रप्रयाग) के छात्र रोहन सिंह राणा को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से पढ़ाई, समय प्रबंधन, परीक्षा के दबाव और भविष्य को लेकर…
हरिद्वार में भारत माता मंदिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री Manohar Lal जी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश MYogiAdityanath जी के साथ पद्मभूषण से अलंकृत ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ ही उनके समाधि मंदिर का लोकार्पण किया। परम पूज्य स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर सनातन चेतना को राष्ट्रभाव से जोड़ा और आध्यात्मिकता को राष्ट्रीय एकता का आधार बनाया। उनका जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति…
रुड़की के मंगलौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनावी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गाँव की गलियाँ खून से लाल हो गईं, चीख-पुकार मच गई, लेकिन इसी खौफ के बीच उत्तराखंड पुलिस का वो चेहरा सामने आया जिसे देख आज हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव का है। यहाँ दो पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश आज अंगारों की तरह धधक उठी। बात बढ़ी और देखते ही देखते धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। इस खूनी बवाल में एक ही पक्ष के तीन लोग लहूलुहान…
हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में वन भूमि पर सैकड़ों बीघा जमीन पर हुए अवैध पेड़ कटान और अवैध प्लाटिंग के गंभीर मामले में अब प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। इससे पहले सामने आई खबरों में आरोप लगाए गए थे कि हजारों बेशकीमती, प्रतिबंधित एवं विलुप्त प्रजाति के हरे पेड़ों को काटकर वन भूमि को अवैध कॉलोनियों में बदलने की साज़िश रची जा रही है। मामले के उजागर होते ही माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख़्त और ज़ीरो टॉलरेंस वाले रुख का असर ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के…
शासकीय आवास पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के 9,47,345 पात्र लाभार्थियों को जनवरी माह की पेंशन के रुप में कुल ₹141 करोड़ 66 लाख 51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। राज्य सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। पेंशन योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और…
आज हरिद्वार में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। 200 वर्षों की यह यात्रा हिंदी पत्रकारिता की गहराई, प्रतिबद्धता और लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त प्रमाण है। ‘उदन्त मार्तण्ड’ से आरंभ हुई यह परंपरा आज भी सत्य, विवेक और मूल्यों के साथ जनहित को केंद्र में रखकर सत्ता से प्रश्न करने का साहस रखती है। हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, संवेदनाओं और आत्मा की अभिव्यक्ति है। हिंदी पत्रकारिता ने नारी सम्मान को सशक्त करने और सामाजिक सुधारों को गति देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि पत्रकार अपनी…
हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक ‘पद्मभूषण’ ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि स्थली पर श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह पर आयोजित संत सम्मेलन में सम्मिलित होकर पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज जी ने भारत माता मंदिर की स्थापना कर राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन चेतना को एक सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान को समाजसेवा से जोड़कर सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। आज चारों ओर सनातन संस्कृति का जयघोष हो रहा है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारत की…
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुराचार की घटना सामने आने के बाद भवाली में हिंदू वादी संगठनों में काफी रोष की स्थिति है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव करने के साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर रोष प्रकट किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वही मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ…
किसानों का रास्ता बंद किए जाने का है मामला विकासनगर- ग्राम ढकरानी के किसानों के आग्रह पर उनके बीच पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने किसानों का पक्ष जाना किसानों ने बताया कि लगभग 30-35 किसानों की 100 बीघा के लगभग भूमि पर जाने वाला रास्ता स्टोन क्रेशर स्वामी द्वारा बंद कर दिया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी एवं जमीन में गाढ़ देने की बात कही जा रही है | बैठक में नेगी ने किसनों की भूमि संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर कहा कि किसी भी सूरत…
नैनीताल जनपद में गोला नदी पर निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक लंबे इंतज़ार के बाद साकार होता सपना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल एक बांध नहीं, बल्कि पानी, खेती और जीवन से जुड़ी उम्मीदों का आधार है। वर्षों से सिंचाई और पेयजल की समस्या झेल रहे किसानों, ग्रामीणों और नगरवासियों को इससे स्थायी राहत मिलेगी। बांध…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास के अंतर्गत अब तक की कार्य प्रगति तथा स्किल प्राप्त युवाओं को फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ने के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस तथ्य पर गहन चर्चा हुई कि राज्य में आईटीआई व तकनीकी संस्थानों तथा प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उद्योगों में उनकी प्लेसमेंट और संतोषजनक वेतन क्यों नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रबंधन, समन्वय और प्लेटफार्म स्तर पर कमी का संकेत बताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ओर नाई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन,…
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर सभी को समुचित उपचार उपलब्ध करने के निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया गया है कि उत्तराखंड में उपचाराधीन सभी घायल यात्रियों का निःशुल्क उपचार राज्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026 को देश के भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में विश्वास का बजट है मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट में इको टूरिज्म और पर्वतीय ट्रेल के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य को खास लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और स्थायी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया…
लापरवाही पर कई पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, निलंबन की कार्रवाई महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता बरतने के सख्त निर्देश लैंड फ्रॉड मामलों में सीओ स्तर से समयबद्ध जांच अनिवार्य सिविल मामलों में दखल देने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति, सतर्कता विभाग को सख्ती के निर्देश लंबित मामलों की पुलिस मुख्यालय स्तर से होगी मॉनिटरिंग https://youtu.be/DxVh41RQUgs?si=dtzd6_wSoux6bhZr
