नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा कोर्ट की छानबीन जा रही है। धमकी भारी ईमेल के बाद से आज सुबह से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज नहीं हो रहा है। इस तरह की धमकी देश की अन्य कोर्ट को भी ई मेल से प्राप्त हुई हैं। यह ई मेल आल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल में प्राप्त हुई है। जिसमे बताया गया है कि जिला कोर्ट में आर डी एक्स आई डी लगाया गया है। इसलिये कोर्ट परिसर को खाली कराया जाय । इस…
Author: Avnish Kumar Jain
*कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित* *देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश* *रिनोवेशन कार्यों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, फायर सेफ्टी सिस्टम की मजबूती और समग्र सौंदर्यीकरण को लेकर कड़े निर्देश जारी* राज्य में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को देहरादून से लेकर हरिद्वार तक विभिन्न राजकीय गेस्ट हाउसों…
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई पुलिस के साथ धक्का मुक्की प्रदेश में लगातार बढ़ रही है आपराधिक घटनाएं पुलिस बनी हुई है मुकदर्शक -गोदियाल कानून व्यवस्था बनी हुई है पूरी तरह ध्वस्त – गोदियाल क़ानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी को सोपेंगे ज्ञापन 16 फरवरी को राजभवन कूच करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता https://youtu.be/FW2gpO7st0E?si=dcaOVESUYyyrqTA-
देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय J.P.Nadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से पुरस्कृत किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना आज असंख्य परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की पावन धरा से…
आदरणीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री J.P.Nadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय संगठन महामंत्री Ajaey Kumar जी सहित कोर कमेटी के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
लालढांग चिल्लरखाल रोड के निर्माण की सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी के लहर है। लालढांग पहुंची विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार की विधायक रितु खंडूरी का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार भी किया। लालढांग चिल्लरखाल रोड के निर्माण की मांग कई सालों से की जा रही थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की पहल के बाद इस मामले में स्पेशल याचिका दाखिल की गई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। https://youtu.be/E7uQrbx0gg8?si=kpCtP-JcuNqYy9CK
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक राजनैतिक दलों से फरवरी माह तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील -राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई विभिन्न विषयों पर चर्चा देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण, बीएलओ आउटरीच अभियान,बूथ लेवल एजेंट्स की शत प्रतिशत नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई।…
धामी विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार सुनियोजित, किफायती और नागरिक-अनुकूल आवासीय विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में आज आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्राधिकरण की आमवाला तरला आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता…
वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा, प्राथमिकता क्षेत्र में 58% उपलब्धि देहरादून। सचिवालय सभागार में सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 95वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30.09.2025 तक की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडी रेशियो बढ़ाने और डिजिटल फ्रॉड पर सख्ती के निर्देश कम सीडी रेशियो वाले जनपदों को तत्काल सुधार के निर्देश सचिव ने जिन जनपदों का सीडी (क्रेडिट-डिपॉजिट) रेशियो कम है, उन्हें तत्काल सुधार कर अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर…
आज लोक भवन में ‘भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच (BHISM)’ का शुभारंभ किया। उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक एवं सामरिक स्थिति हमें राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति विशेष दायित्व का बोध कराती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘BHISM’ देहरादून की समृद्ध बौद्धिक परंपरा को एकजुट कर राष्ट्रहित, रणनीतिक चिंतन और नीति-निर्माण के क्षेत्र में सार्थक एवं दूरदर्शी विमर्श का सशक्त मंच बनेगा। इस पहल को साकार करने में सीडीएस जनरल अनिल चौहान जी के मार्गदर्शन तथा लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (से नि) सहित संस्थापक टीम के प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उत्तराखण्ड की वीरभूमि सदैव राष्ट्रसेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित…
धामी सरकार ने आज 13 फरवरी को बड़े स्तर पर राज्य में पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है. 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को भी बदल दिया गया है. आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान यानी एसएसपी बनाया है. वहीं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एटीएफ की नई जिम्मेदारी है. प्रमेंद्र सिंह डोभाल फिलहाल हरिद्वार के एसएसपी है. अब उनकी जगह नवनीत भुल्लर हरिद्वार के एसएसपी होगे निवेदिता कुकरेती को पुलिस पुलिस महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ बनाया गया प्रल्हाद नारायण मीणा पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई यशवंत सिंह…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखण्ड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी ।मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों…
हरिद्वार में अगले साल कुंभ होने जा रहा है जिसको भव्य दिव्य और सुरक्षित बनाने का प्रण उत्तराखंड सरकार ले चुकी है। इसी कड़ी में आज शहरी विकास सचिव नीतीश झा हरिद्वार पहुँचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तराखंड सरकार ने 2027 महाकुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने का प्रण लिया है। इसी क्रम में आज शहरी विकास सचिव नीतीश झा हरिद्वार पहुँचे। आते ही उन्होंने CCR टावर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। उसके बाद वे हरकी पैड़ी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ…
आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की है। वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवासरत एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह…
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 06 घंटे में किया गिरफ्तार दिनांक 12.02.2026 की प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में 01 युवक तथा 01 युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण व भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने तत्काल घटनास्थल में जाकर…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण लागत ₹64.94 करोड़ के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान करते हुए इसका नाम सिटी…
