हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और कार्यालय के अंदर ही धरने पर बैठ गए, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया, उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर बिना चेकिंग बसों को आने का निर्देश दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

