उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी विकासखंड के ओसला, गंगाड़, पवाणी और ढाटमीर गांवों में लगातार बारिश के चलते गियागाड़ का जलस्तर बढ़ गया है। पैदल पुल न होने के कारण ग्रामीण उफनते गदेरे को एक टूटे हुए पेड़ के सहारे जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी रोज इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं, जहां एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।गुरुवार को नदी पार करते समय एक बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सुरक्षित पुल और वैकल्पिक आवागमन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि विकास केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत में लोग आज भी पेड़ के सहारे जीवन और मौत के बीच सफर करने को मजबूर हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
- कुंभ में हरिद्वार के घाटों को मिलेगा हरित स्वरूप
- दुग्गल बिट्टा निरीक्षण भवन पर बांधा ‘रक्षा सूत्र’, कांग्रेस ने छेड़ी संपत्ति बचाओ मुहिम
- हरिपुर घाट पर CM धामी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का विरोध, लगाए ‘गो बैक’ के नारे
- गजब , फॉरेस्ट गार्ड की सुपुर्दगी में कटे पेड़ उठाकर ले गए ठेकेदार, सवालों के घेरे मे वन विभाग
- MDDA में एक से बढ़कर एक सुपर हीरो! नटवरलाल भी फेल?
- देवभूमि से PM मोदी का खास रिश्ता, जन्मदिन पर जानिए उत्तराखंड से जुड़े उनके प्रमुख विकास कार्य
- अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान
- फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
Saturday, September 19

