हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक आज आयुक्त गढ़वाल मंडल पौड़ी श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ बजट को मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त पड़े भवनों के विक्रय को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

वहीं, मानचित्रों से जुड़ी आ रही दिक्कतों और लंबित प्रकरणों पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बोर्ड बैठक के बाद प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

अधिकारियों को विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक का संचालन हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

