उत्तराखंड के विकासनगर ब्लॉक के आदुवाला गांव में ग्रामीणों ने जल संस्थान और ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है। वार्ड नंबर 9 के लोगों ने सड़क पर धान की पौध रोपकर अपनी पीड़ा जताई है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पेयजल लाइन में लीकेज है। जगह-जगह पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क और गलियों में पानी बहता रहता है। पानी बंद होने पर बैक प्रेशर से नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन में घुस जाता है और सप्लाई शुरू होते ही घरों के नलों से दूषित पानी निकलता है।बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिव मंदिर वाली गली पूरी तरह जलभराव से प्रभावित है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी जमा रहता है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस गली से बच्चे स्कूल जाते हैं और महिलाएं-बुजुर्ग मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन कीचड़ और दूषित पानी के बीच गुजरना उनके लिए मुश्किल हो गया है।प्रदर्शन कर रहे मुकेश चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी गांव की सफाई, नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने की है, लेकिन यहां पूरी लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल संस्थान तुरंत लीकेज ठीक नहीं करता और पंचायत सड़क सुधार व नालियों की सफाई नहीं करती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।इसी बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून में आपदा प्रबंधन, जलभराव और डेंगू रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने नगर निगम, नगर निकायों और सभी विभागों को जलभराव निस्तारण, नालियों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और स्वच्छता व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।ग्रामीण अब प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

