सेलाकुई में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हल्लाबोल किया।यूकेडी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में ताले लेकर यूपीसीएल सेलाकुई कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं।प्रदर्शन के बाद यूकेडी के प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अर्चित भट्ट को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेलाकुई क्षेत्र में बिना सूचना के हो रही बिजली कटौती, वोल्टेज फ्लक्चुएशन, जर्जर लाइनें और ट्रांसफार्मरों की समस्या को उठाया गया है।कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस वजह से आम लोग, छात्र, व्यापारी और छोटे उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। बिजली जाते ही पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है।जितेन्द्र पंवार ने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। अगली बार कार्यकर्ता यूपीसीएल दफ्तर पर ताला लगाने के लिए पहुंचेंगे।सेलाकुई के इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोगों का भी भारी समर्थन रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

