Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
    देश

    संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

    Social ScanBy Social ScanJune 16, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा का स्पीकर कौन बनेगा, इसको लेकर सस्पेंस जारी है. 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है. 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव है. स्पीकर टीडीपी का बनेगा या बीजेपी का, लेकर राजनीति शुरू हो गई है. इस बीच स्पीकर पोस्ट को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा के स्पीकर पद की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई है. संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं है. अगर राहुल गांधी बोलते हैं कि हम कभी भी सरकार गिरा सकते हैं, उसका मतलब आप समझ जाइए. एनडीए की जो सरकार बनी है वो स्थिर नहीं है. कुछ भी हो सकता है.

    संजय राउत ने आगे कहा कि हमने सुना है कि चंद्र बाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है जो उनसे डील हुआ है. चंद्रबाबू की बात भी ठीक है लेकिन हम जानते हैं की अगर लोकसभा स्पीकर पद पर एनडीए का कोई व्यक्ति नहीं बैठा तो सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह टीडीपी तोड़ देंगे और यह काम शुरू कर दिया है. ये नीतीश की पार्टी जेडीयू, जयंत चौधरी की पार्टी, चिराग पासवान की पार्टी तोड़ देंगे. बीजेपी का काम ही यही है. जिसका नमक खाते हैं उसी को खत्म कर देते हैं. जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं.

    हम चाहे तो अपना बहुमत लोकसभा में दिखा सकते हैं

    बीजेपी के लोग ऐसे ही है. अगर नायडू को लोकसभा स्पीकर पद मिलता है तो हम उसका बीजेपी स्वागत करेंगे लेकिन अब स्तिथि बदल गई है. हम चाहे तो अपना बहुमत लोकसभा में दिखा सकते हैं. अगर चंद्र बाबू को यह पद नहीं मिला लेकिन वो अपना उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो हम पूरे इंडिया एलायंस में बातचीत करेंगे और उनके उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.

    सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की तरफ से लोकसभा के डिप्टी स्पीकर पद की मांग की गई है. अगर डिप्टी स्पीकर की पोस्ट नहीं मिली तो वे लोकसभा अध्यक्ष के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं. पिछले 5 साल लोकसभा में कोई भी डिप्टी स्पीकर नहीं था लेकिन इस बार विपक्ष के हौसले बुलंद हैं. विपक्ष का कहना है कि अगर विपक्षी दलों को डिप्टी स्पीकर का पद नहीं दिया गया तो वे स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकते हैं.

    नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर अब बस कुछ दिन के मेहमान

    उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में मोदी को नेता नहीं चुना गया है बल्कि एनडीए की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. अगर बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना जाता तो दूसरा कोई होता. इसलिए एनडीए की बैठक बुलाकर मोदी ने अपने नेताओं से खुद को नेता चुनवाया. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद पर अब बस कुछ दिन के मेहमान हैं. इस देश की जनता ने मोदी को नकारा है. ये सरकार सविधान के खिलाफ काम करती है और ऐसे में सही तरीके से लोकसभा अध्यक्ष चुनकर आना जरूरी है.

    लोकसभा स्पीकर पद पर पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का- JDU

    उधर, स्पीकर पद को लेकर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बड़ी हात कही है. उन्होंने कहा कि स्पीकर का पद सदन का सबसे मर्यादित पद होता है. उस पद के लिए पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का होता है. इंडिया गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं. भाजपा या एनडीए गठबंधन का उस पद पर पहला हक है और हमारी पार्टी का मानना है कि भाजपा गठबंधन की बड़ी पार्टी है इसलिए उसका अधिकार पहले है. हम 35 साल से एनडीए में हैं. एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि बीजेपी ने जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की हो.

    लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए थे. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि इंडिया अलायंस को 234 सीटें मिलीं. बीजेपी को इस बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिली. बीजेपी को 240 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की.

    RSS अपनी गलती सुधारना चाहता है तो अच्छी बात

    संजय राउत ने कहा कि देश को बचाने के लिए आरएसएस को एक भूमिका अदा करनी पड़ेगी. 10 साल तक देश का जो नुकसान किया है उसमें RSS भी जिम्मेदार है. पीएम मोदी और अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा का जो नुकसान किया है, उसके बराबर की जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी है क्योंकि RSS के समर्थन से यह सरकार बनी और अब आरएसएस अपनी गलती सुधारना चाहता है तो अच्छी बात है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Read More

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…

    June 10, 2026

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?