Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • तपोवन में भ्रष्टाचार का देवता?
    • कौशल विकास से रोजगार तक धामी सरकार का फोकस, युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर
    • मुन्ना भाई एलएलबी!
    • गौचर मेले के मंच से धामी का विकास संकल्प: विरासत के संरक्षण से रोजगार और बुनियादी सुविधाओं तक डबल इंजन सरकार का फोकस
    • उत्तराखंड का कुख्यात NH74 घोटाला एक बार फिर से सुर्खियों में!
    • गौसंरक्षण को नई पहचान, हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का CM धामी ने किया लोकार्पण
    • जौनपुर महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, 52 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
    • जेनी प्रकरण: तीन दस्तावेजों में पति के तीन अलग-अलग नाम, पहचान और रिकॉर्ड पर उठे सवाल
    • देवभूमि में बिल्डिंग भी होती हैं गर्भवती ?
    • रजत जयंती पर विकास को नई रफ्तार, सीएम धामी ने 9 निकायों को समर्पित किए देवभूमि पार्क
    Wednesday, November 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»शहीदों के सम्मान और सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, धामी बोले—हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे जवानों का त्याग
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    शहीदों के सम्मान और सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, धामी बोले—हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे जवानों का त्याग

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainNovember 7, 2026Updated:November 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जवानों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, वीर सैनिकों को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली

    गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों के साथ आत्मीयता से साझा कीं दीपावली की खुशियाँ, सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियां सुनाकर हुए भावुक

    दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर सैनिकों के प्रति अपने सम्मान, आत्मीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। शनिवार को गढ़वाल ग्रीन्स प्रशिक्षण मैदान, गढ़ीकैंट में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जवानों के बीच पहुँचे और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से वीर जवानों को मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री का जवानों के साथ आत्मीय संवाद देखने को मिला। उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट के वीर जवानों के बीच आकर उन्हें अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने जैसा अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि जब देशवासी अपने घरों में दीप जलाकर त्योहार मनाते हैं, तब सैनिक सीमाओं पर मुस्तैद रहकर उनकी खुशियों और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण है।मुख्यमंत्री ने अपने सैनिक परिवार की स्मृतियां साझा करते हुए पिता से मिले अनुशासन, देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संस्कारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने अमर शहीद महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए गढ़वाल रेजीमेंट की गौरवशाली परंपरा को नमन किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के आधुनिकीकरण और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की है। सैन्यधाम का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जवानों के बीच पहुँचकर उनके साथ दीपावली मनाने की यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और पारिवारिक अपनत्व का संदेश भी है।

    #uttarakhand #cmdhami #bjpsarkar #socialscan
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    तपोवन में भ्रष्टाचार का देवता?

    November 17, 2026
    Read More

    कौशल विकास से रोजगार तक धामी सरकार का फोकस, युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर

    November 16, 2026
    Read More

    मुन्ना भाई एलएलबी!

    November 14, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    तपोवन में भ्रष्टाचार का देवता?

    November 17, 2026

    कौशल विकास से रोजगार तक धामी सरकार का फोकस, युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर

    November 16, 2026

    मुन्ना भाई एलएलबी!

    November 14, 2026

    गौचर मेले के मंच से धामी का विकास संकल्प: विरासत के संरक्षण से रोजगार और बुनियादी सुविधाओं तक डबल इंजन सरकार का फोकस

    November 14, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    तपोवन में भ्रष्टाचार का देवता?

    November 17, 2026

    कौशल विकास से रोजगार तक धामी सरकार का फोकस, युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर

    November 16, 2026

    मुन्ना भाई एलएलबी!

    November 14, 2026
    Most Popular

    मुख्यमंत्री आवास पर संगठनात्मक मुद्दों पर अहम…

    May 23, 2026

    केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल

    June 8, 2026

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?