जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राधिकरण की समीक्षा में पांच अनाधिकृत निर्माणों को चिन्हित किया गया, जिनमें धर्मानंद जी (बालकनाथ रोड), लव कोहली (निचला तपोवन), राजेश्वरी देवी (मुनीकी रेती), गुलाब गुसाईं (डेक्कन वैली, तपोवन) और राजेंद्र सजवाण (तपोवन) के निर्माण शामिल हैं। इन मामलों में वर्ष 2024 से 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर नोटिस जारी किए गए, लेकिन आरोप है कि नोटिस के बाद भी प्रभावी सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई।इसी को लेकर प्राधिकरण उपाध्यक्ष डी.पी. सिंह ने 19 सितंबर 2026 को तत्कालीन सहायक अभियंता पंकज पाठक से स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस में निर्माणों की स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया गया कि कहीं G+5 मंजिला निर्माण पूरा हो चुका है तो कहीं अनाधिकृत होटल और व्यावसायिक भवन तैयार हो चुके हैं। सवाल यह है कि जब निर्माणों की जानकारी प्राधिकरण के संज्ञान में थी तो समय रहते प्रवर्तन कार्रवाई क्यों नहीं हुई?इस मामले में सहायक अभियंता पंकज पाठक के खिलाफ हुई कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है, जब उपाध्यक्ष को अवैध निर्माण और अन्य गतिविधियों का संज्ञान था तो सिर्फ सहायक अभियंता को ही नोटिस क्यों, सीलींग और ध्वस्तीकरण की कारवाई क्यों नहीं करी?

उपाध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के 20 मई 2026 के आदेश और शासन के 4 अगस्त 2026 के निर्देशों का हवाला भी दिया था। ऐसे में सवाल उपाध्यक्ष की जवाबदेही पर भी है कि 3 जून 2026 को पदभार संभालने के बाद करीब सात महीने में कितने अवैध निर्माणों पर वास्तव में सीलिंग और ध्वस्तीकरण हुआ?जानकारों का दावा है कि 90 प्रतिशत तक सील निर्माणों में काम जारी है या निर्माण पूरा हो चुका है। यदि यह दावा सही है तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। संकरी गलियों में सड़क चौड़ाई और अग्निशमन मानकों की अनदेखी कर बन रहे बहुमंजिला होटल भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। अब शासन और सचिव आवास विभाग से सवाल है कि कार्रवाई केवल अधिकारियों के स्पष्टीकरण तक सीमित रहेगी या अवैध निर्माणों पर भी जवाबदेही तय होगी?

