जेनी प्रकरण में सामने आए दस्तावेजों में पति के नाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। 9 अगस्त 2011 के शपथपत्र में जेनी इंदिरा तिवारी को राजकुमार तिवारी की पत्नी बताया गया है,

जबकि 21 मार्च 2018 के दिल्ली अदालत के आदेश में इंद्रा देव्री (Indra Devri) के साथ अजमल खान का नाम पति के रूप में दर्ज है। वहीं, पुलिस अभिलेख में इंदिरा देउरी उर्फ जेनी के साथ जवाहर ज्योति देउरी का नाम पिता/पति के साझा कॉलम में दर्ज है।


ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तीनों दस्तावेज एक ही महिला से संबंधित हैं

और यदि हां, तो अलग-अलग नाम किस आधार पर दर्ज किए गए?

इसका जवाब मूल अभिलेखों और संबंधित पक्ष के स्पष्टीकरण से ही स्पष्ट होगा।


