रुड़की मे एक बार फिर हमारे चैनल की खबर का दमदार असर हुआ है जँहा पर रुड़की मे अवैध खनन से जुड़े एक वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। खबर चलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाली इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता द्वारा पूरा प्रकरण मिडिया के सामने रखा था जिसमे उसने अपनी जान का खतरा भी जताया था और मोबाइल फोन की ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात भी सामने आई थी जिसका ऑडियो मिडिया मे चलने के बाद जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, इसलिए पूरी चौकी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामले की विस्तृत जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अवैध खनन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Wednesday, July 29

