लक्सर के कुआंखेड़ा में सोलानी नदी के रौद्र रूप ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 3000 बीघा कृषि भूमि नष्ट हो चुकी है, जबकि फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके प्रयासों के बाद सिंचाई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे और बाढ़ सुरक्षा कार्य का एस्टीमेट तैयार किया।सिंचाई विभाग के दस्तावेज के मुताबिक सोलानी नदी के बाएं तट पर बसे कुआंखेड़ा में बाढ़ सुरक्षा हेतु स्पर निर्माण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 15 लाख 47 हजार रुपये है।बताया जा रहा है कि सोलानी नदी का जलस्तर कम होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे भविष्य में नदी के कटाव से किसानों की जमीन और गांव को बचाया जा सकेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

