देहरादून पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिरौती के लिए युवक के अपहरण मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला आरोपी शिल्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि यह महिला आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी।विकासनगर के भोजावाला में बीते 2 मार्च को शक्ति पुंडीर नाम के युवक का घर में घुसकर अपहरण किया गया था और उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सकुशल बरामद कर पांच आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था।इस संगीन अपराध में शामिल महिला आरोपी शिल्पी, जो डाकपत्थर की रहने वाली है, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी महिला को विकासनगर रोड स्थित समरफील्ड स्कूल के पास से दबोच लिया। पुलिस अब महिला को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

