विकासनगर के ढकरानी क्रेशर जोन से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जो खनन विभाग के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बिना रॉयल्टी के आरबीएम (रेत-बजरी) से भरे ट्रैक्टर धड़ल्ले से स्टोन क्रशरों तक माल पहुँचा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह खेल पिछले दो दिनों से रात के सन्नाटे में खेला जा रहा है। चर्चा है कि छापेमारी के डर से अब सिंडिकेट ने दिन के बजाय रात को माल खपाना शुरू कर दिया है। हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर रात के वक्त क्रेशर जोन में इन ट्रैक्टरों की इतनी आवाजाही क्यों है? जानकारों का कहना है कि यदि प्रशासन ढकरानी क्रेशर जोन में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की पिछले 48 घंटों की फुटेज खंगाले, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या खनन विभाग इस वीडियो का संज्ञान लेकर रात में चलने वाले इस ‘अंधेरे खेल’ पर लगाम लगाता है या नहीं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

