Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»पूरे यूपी में लागू हुआ मुजफ्फरनगर फॉर्मुला, विपक्ष ही नहीं सहयोगी भी उठा रहे सवाल, क्या इस पर भी लगेगा ब्रेक
    उत्तरप्रदेश

    पूरे यूपी में लागू हुआ मुजफ्फरनगर फॉर्मुला, विपक्ष ही नहीं सहयोगी भी उठा रहे सवाल, क्या इस पर भी लगेगा ब्रेक

    Social ScanBy Social ScanJuly 19, 2024Updated:January 8, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फरमान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में लागू कर दिया है. इस फैसले के बाद अब प्रदेश के सभी कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले रास्ते की हर खाने वाली दुकान या गुमटी-ठेले के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड यानी अपना नाम लिखवाना होगा. इसे लेकर योगी सरकार के कदम को बीजेपी जायज ठहरा रहे ही है तो विपक्षी दल इस कदम को असंवैधानिक बता रहे हैं. विपक्षी दलों के साथ-साथ बीजेपी की सहयोगी जेडीयू और आरएलडी योगी सरकार के फैसले से सहमत नहीं है. विपक्ष के साथ सहयोगी दलों के सवाल खड़े किए जाने के बाद देखना है कि योगी सरकार अपने कदम पीछे खींचती है या फिर अपने फरमान पर कायम रहेगी?

    22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलने वाले कांवड़िए निकलते हैं. मुजफ्फरनगर में कांवड़ के रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने का आदेश प्रशासन ने जारी किया था. इसके बाद सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने सहारनपुर और शामली में कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाली दुकानों पर दुकानदारों के नाम लिखने को अनिवार्य कर दिया. मुजफ्फरनगर पुलिस के निर्देश को लेकर उपजा विवाद अब तक शांत नहीं हुआ था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का आदेश दे दिया है.

    सीएम योगी ने जारी किया आदेश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली खाने पीने की दुकान, ठेले पर संचालक, मालिक का नाम और पहचान लिखना अनिवार्य होगा. इस आदेश के बारे में कहा गया है कि सावन में कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी. सीएम योगी की ओर से जारी इस आदेश को सभी जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है.

    विपक्ष ने आदेश को ठहराया असंवैधानिक

    सीएम योगी के आदेश के बाद इस मामले पर सियासत गर्मा गई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी तक ने इस फैसले को असंवैधानिक बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि सरकार फैसला वापस ले. योगी सरकार के फैसले पर सिर्फ विपक्ष दल ही सवाल नहीं खड़े कर हैं बल्कि अब तो बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. आरएलडी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि यूपी प्रशासन का दुकानदारों को अपनी दुकान पर अपना नाम और धर्म लिखने का निर्देश देने का फैसला जाति और सम्प्रदाय को बढ़ावा देने वाला कदम है. सरकार इस फैसले को वापस ले क्योंकि यह गैर संवैधानिक निर्णय है.

    सहयोगी पार्टी ने भी उठाए सवाल

    आरएलडी के प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी कहा योगी सरकार का ये गलत फैसला है. इसकी समीक्षा होनी चाहिए . हमारी पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी की भी यही राय है. आरएलडी के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि सरकार को ऐसे निर्देश नहीं जारी करने चाहिए, जिससे सांप्रदायिक विभाजन हो. सरकार को इस पर दोबारा से विचार करना चाहिए. आरएलडी और जेडीयू कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने के योगी सरकार के फरमान का विरोध करके सियासी संदेश देने की कोशश कर रहे हैं.

    RLD के विरोध के पीछे सियासी मकसद

    आरएलडी के विरोध के पीछे सियासी मकसद भी है, क्योंकि मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. मीरापुर से विधायक रहे आरएलडी के चंदन चौहान के बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद बन जाने के चलते मीरापुर विधानसभा सीट खाली हुई है. यह सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है, जहां पर मुस्लिमों का वोट एक लाख से भी ज्यादा है. कावंड़ यात्रा के रूट पर जिस तरह से दुकानदारों के नाम लिखे जा रहे हैं, उसे मुसलमानों के साथ भेदभाव के नजरिए से देखा जा रहा है. ऐसे में आरएलडी योगी सरकार के फैसले पर सुर में सुर मिलाकर मीरापुर सीट पर मुस्लिमों को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहती. इसीलिए जयंत चौधरी की मंशा है कि सरकार यह फैसला वापस ले.

    मीरापुर विधानसभा सीट पर आरएलडी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. मीरापुर उपचुनाव से आरएलडी का सियासी भविष्य का फैसला होना है, क्योंकि इसे 2027 का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है. आरएलडी 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव जीती था और अब बीजेपी के साथ रह कर अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है, लेकिन कावड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने वाले योगी सरकार के फैसले ने उन की टेंशन बढ़ा दी है. इसीलिए आरएलडी के नेता खुलकर विरोध में उतर चुके हैं.

    मुस्लिम और जाट RLD का वोट बैंक

    आरएलडी ने भले ही बीजेपी के साथ हाथ मिला रखा हो, लेकिन खुद को मुस्लिम विरोधी कठघरे में नहीं खड़ा करना चाहती है. पश्चिम यूपी में आरएलडी का सियासी आधार जाट वोटों के साथ-साथ मुस्लिमों के बीच रहा है. चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजित सिंह तक जाट-मुस्लिम समीकरण के दम पर ही अपनी सियासत करते रहे हैं. आरएलडी की कमान संभाल रहे जयंत चौधरी भी जाट-मुस्लिम समीकरण को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने देना चाहते हैं. आरएलडी इस बात को बाखूबी जानती है कि बीजेपी के हार्ड हिंदुत्व पॉलिटिक्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने पर मुस्लिम वोटर छिटक जाएगा. मुस्लिमों के दूर होते ही जयंत चौधरी का पश्चिम यूपी में किंगमेकर बने रहना मुश्किल हो जाएगा.

    कांवड़ यात्रा का रूट

    उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में बड़े पैमाने पर कांवड़ यात्रा निकलती है. दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलते है. उन्हें रास्ते में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ का रूट पड़ता है. इसी तरह से वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में कांवड़ यात्रा की परंपरा रही है. इसके अलावा प्रयागराज से लेकर बाराबंकी तक कांवड़ यात्रा निकलती है. कांवड़ यात्रा का सबसे ज्यादा क्रेज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखता है, जहां हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़िए शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं.

    कांवड़ यात्रियों के लिए यूपी सरकार ने की तैयारी

    उत्तर प्रदेश की सत्ता की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ के संभालने के बाद से यूपी सरकार कांवड़ियों को लेकर खास मेहरबान रही है. यूपी के डीजीपी ने कांवड़ियों पर सरकारी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए थे. सावन के महीने में कांवड़ियों के रूट पर मांस की बिक्री पर रोक लगाने का काम किया गया था. कांवाड़ियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से लेकर एंटी टेररिस्ट स्क्कॉड से निगरानी करने का काम योगी सरकार ने कराया और डीजे को बजाने तक की खूली छूट दी थी. कांवड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, बेहतर प्रकाश की व्यवस्था और सहायता शिविर लगाने के साथ ही मार्गों पर पेयजल और शिकंजी की व्यवस्था करने का आदेश दिया था और अब योगी सरकार ने कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने का आदेश दिया है.

    सीएम योगी की हिंदुत्ववादी छवि

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता की कमान संभालने के बाद से अपनी हिंदुत्ववादी छवि से कभी समझौता नहीं किया है. योगी हिंदुत्व की सिर्फ बात ही नहीं करते बल्कि हिंदुत्व को जीते हैं. उनका हिंदुत्व कैसा है और उससे कौन सहमत है या असहमत है, यह अलग मुद्दा है, लेकिन सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भगवा सियासत की धारा को तेज धार मिली है. पिछले सात सालों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ अयोध्या-मथुरा-काशी पर ही फोकस किया बल्कि भव्य राममंदिर के लिए खजाना खोला तो लव जिहाद से लेकर एंटी सीएए आंदोलनकारियों से निपटने के लिए कड़ाई से एक्शन लिया है, जिसे हिंदुत्व के एजेंडे से जोड़कर देख जा रहा है.

    क्या सीएम योगी अपने कदम पीछें खीचेंगे

    योगी के हिंदुत्व की राजनीति की राह पर मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल जैसे बीजेपी शासित राज्य भी चलते दिखे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सत्ता पर काबिज होने के बाद अपने कुछ फैसलों से बीजेपी में अपनी मजबूत जगह बनाई है. उन्होंने यह उपलब्धि सीएम बनने के बाद कुछ वर्षों में अपने हिंदुत्व के एजेंडे को अमलीजामा पहनाकर हासिल की है. ऐसे में योगी सरकार के आदेश को लेकर भले ही सहयोगी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन क्या वो अपने कदम पीछें खीचेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?