उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा में विकास कार्यों की कथित उपेक्षा के विरोध में आज यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल को अपने हजारों समर्थकों के साथ उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। विधायक और उनके समर्थकों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर सरकार और प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक संजय डोभाल ने आरोप लगाया कि जिला योजना में यमुनोत्री विधानसभा के साथ विकास कार्यों को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ और जरूरतमंद इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लंबित हैं।जिला योजना में यमुनोत्री विधानसभा को प्राथमिकता दी जाए।जिला योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार के पक्षपात पर रोक लगाई जाए।
–भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
-ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए विकास प्रस्तावों को उचित प्राथमिकता दी जाए।
-शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए।
विधायक संजय डोभाल ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा की जनता के साथ विकास के मामले में किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठेंगे।उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

