रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।घटना दोपहर की है, जब एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया। बताया जा रहा है कि वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ काफी देर तक अश्लील हरकतें की। इस दौरान किशोरी की छोटी बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और बीच सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। बहनों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला रुकी, जिसे बच्चियों ने पूरी आपबीती सुनाई। देखते ही देखते गाँव के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी शुभम को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षा के साथ थाने पहुँचाया है। चूंकि मामला दो अलग समुदायों के बीच का है, इसलिए गाँव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए आला अधिकारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

