जी है ये खबर विकासनगर के सेलाकुई क्षेत्र के जमनपुर इलाके की है जहाँ आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। आसन नदी में पानी पीने गई तीन भैंसों की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पशुपालक और ग्रामीणों में मातम और दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि आसन नदी में आए पानी के तेज बहाव के चलते नदी में खड़े बिजली के कई खंभे गिर गए हैं। इन खंभों से जुड़ी हाई वोल्टेज बिजली की तारें जमीन और नदी को छू रही थी । जिससे ये हादसा हुआ। …ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली की तारें इसी तरह लटक रही थीं, लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।आज जब भैंसें नदी किनारे पानी पीने पहुंचीं तो वे इन तारों की चपेट में आ गईं। हाई वोल्टेज करंट लगने से तीनों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पशुपालक ने घबराकर अपने बाकी पशुओं को मौके से दूर भगाकर उनकी जान बचाई।हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जमीन और नदी को छू रही इन जानलेवा बिजली लाइनों में लगातार करंट दौड़ रहा है, जबकि यहां इंसानों और मवेशियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठना लाजिमी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

