खराब घेवर देने का आरोप, शिवालिक नगर में दुकान पर ग्राहकों का हंगामा
हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बीकानेर की दुकान पर खराब घेवर मिलने का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया।

ग्राहक का कहना है कि उसने दुकान से एक किलो घेवर खरीदा था, लेकिन घर पहुंचकर पैकेट खोला तो घेवर से बदबू आ रही थी और उसकी गुणवत्ता खराब नजर आई।

ग्राहक ने आरोप लगाया कि अगर वह खराब घेवर खा लेता तो उसकी तबीयत बिगड़ सकती थी।

मामले को लेकर ग्राहकों में नाराजगी है और उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

