मरीजों के लिए ‘मसीहा’ बनने वाले अस्पताल अब अखाड़े में तब्दील हो चुके हैं। दो निजी अस्पताल संचालकों के बीच मरीजों को लेकर ऐसी जंग छिड़ी कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इन तस्वीरों को गौर से देखिए। यह किसी गैंगवार का मंजर नहीं, बल्कि रुड़की के एक अस्पताल का नजारा है। लात-घूंसे, गाली-गलौज और सरेआम मारपीट। यह भयानक मंजर सीसीटीवी में कैद हुआ है, जो गवाही दे रहा है कि उस वक्त वहां क्या आलम रहा होगा। विवाद की जड़ है—मरीजों की छीना-झपटी। आशा नर्सिंग होम के संचालक का सीधा आरोप है कि कैलाश नर्सिंग होम के कर्मचारी उनके अस्पताल से एक मरीज को ‘किडनैप’ करने के अंदाज में जबरन उठाकर ले गए। जब वे इसकी जानकारी लेने कैलाश नर्सिंग होम पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर हमला बोल दिया वहीं दूसरी तरफ की कहानी अलग है। कैलाश नर्सिंग होम के संचालक का कहना है कि यह कोई हमला नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। उनके मुताबिक, दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों ने अस्पताल पर धावा बोला, तोड़फोड़ की और स्टाफ को लहूलुहान कर दिया। फिलहाल रुड़की पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायतें पहुंच चुकी हैं। सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के पास है, जो इस केस का सबसे बड़ा सबूत है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर चेहरों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अब सवाल यह है कि अगर जीवन बचाने वाले ही जान लेने पर उतारू हो जाएं, तो आम जनता कहां जाएगी? फिलहाल पूरे मामले मे पुलिस की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

