Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»लाइफ स्टाइल»शरीर के इन अंगों पर एक साथ असर डालती है लू, ऐसे बन जाती है मौत का कारण
    लाइफ स्टाइल

    शरीर के इन अंगों पर एक साथ असर डालती है लू, ऐसे बन जाती है मौत का कारण

    Social ScanBy Social ScanJune 21, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    इस बार देश में गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है. कई लोगों की मौत लू के कारण हो गई है. अस्पतालों में गर्मी और लू से बीमार हुए लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इमरजेंसी विभाग में भी हर दिन हीट स्ट्रोक का शिकार हुए मरीज आ रहे है. डॉक्टरों का कहना है कि लू लगने पर शरीर के कई ऑर्गन पर एक साथ असर पड़ सकता है. जो मौत का कारण बनता है. ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है.

    दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. अजय चौहान ने बताया कि हमारे शरीर के सारे अंगों को एक निश्चित तापमान की जरूरत होती है. यह तापमान 98.6 या 99 डिग्री फारेनहाइट ( बॉडी टेंपरेचर) होता है. अगर बाहर के तापमान की बात करें तो हमारा शरीर 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में ठीक से काम कर पाता है, लेकिन अगर बाहर का टेंपरेचर इससे ज्यादा होता है तो हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है. चूंकि काफी समय से बाहर का तापमान 45 से अधिक बना हुआ है तो हीट स्ट्रोक यानी लू लगने के मामले बढ़ रहे हैं.

    हीट स्ट्रोक में मृत्यु दर 70-80 फीसदी

    डॉ. चौहान के मुताबिक, हीट स्ट्रोक में मृत्यु दर 70-80 फीसदी है. यानी हीट स्ट्रोक होने पर इतने फीसदी मामलों में मौत हो जाती है. ऐसे में इससे बचाव करना जरूरी है. अगर किसी में भी हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए. अगर आपको लगे कि कोई बाहर गर्मी में लू के कारण गिर पड़ा है, कुछ बड़बड़ा रहा है, जुबान लड़खड़ा रही है, तो उसकी मदद करें. इसके लिए गर्दन के नीचे, बर्फ रखे और मरीज को पंखे में बिठाएं ताकि बॉडी टेंपरेचर कुछ कम हो सके.

    डॉक्टर अजय चौहान ने बताया कि इस दौरान 30 से 50-55 की उम्र के लोग अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैंय ये वो लोग हैं जो जो बाहर मजदूरी करते हैं, ठेला लगाते हैं, सिक्योरिटी गार्ड हैं. अपनी आजीविका चलाने के लिए इन्हें धूप में भी मेहनत करनी पड़ती है.

    गर्मी शरीर के इन अंगों पर डालती है असर

    दिमाग

    डॉ अजय बताते हैं कि गर्मी शरीर के कई अंगों पर असर डालती है. इसका असर दिमाग पर भी होता है. गर्मी और लू के कारण कंफ्यूजन, चिड़चिड़ापन, गफलत की स्थिति, मिर्गी जैसे दौरे भी पड़ सकते हैं, चलने में लड़खड़ाहट हो सकती है. व्यक्ति गिर भी सकता है, हाथ पैरों में कंपन, दिमाग की नसों में पैरालिसिस भी हो सकती है.

    हार्ट

    तेज गर्मी के कारण हार्ट रेट बढ़ सकता है. इस वजह से मायोकार्डियल डैमेज हो सकती है, इससे कार्डियक फेल हो सकता है. कभी-कभी लोग इसे हार्ट अटैक भी समझ लेते हैं, बाद में पता चलता है कि ये हीट स्ट्रोक की वजह से हुआ था. ऐसी स्थिति में जान जाने का खतरा काफी रहता है. लू लगने के बाद हार्ट की ये समस्या मौत का कारण बनती है.

    पेट

    पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन हो सकता हैं. इसमें डायरिया हो जाता है. कुछ लोगों को पीलिया भी हो सकता है, लिवर पर भी गंभीर असर पड़ता है और इसके एंजाइम डैमेज हो सकते हैं. इससे मसल डैमेज भी बहुत होता है, अगर ऐसा होता है तो किडनी खराब होने की आशंका बढ़ जाती है.

    आरएमएल हॉस्पिटल में बनाया गया हीट स्ट्रोक वार्ड

    आरएमएल हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सीमा वासनिक का कहना है कि हीट स्ट्रोक के मरीज का टेंपरेचर इंजेक्शन या दवाइयों से ठीक नहीं होता है, उसे कूल डाउन करना पड़ता है। ऐसे मरीज को जितना जल्दी हो सकते तुरंत अस्पताल में लेकर आएं.

    सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सीमा वासनिक का कहना है कि हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है. इसमें एक हीट स्ट्रोक रूम है, जिसमें दो सिरेमिक टब लगे हैं और दो वेंटिलेटर वाले बेड हैं। बेड के ऊपर भी टब है. सिरेमिक टब में 6 फुट का इंसान आ सकता है. अगर उसका बुखार 102 के ऊपर है तो उसका टेंपरेचर नीचे लाने के लिए कोल्ड इमर्शन टब में रखा जाता हैं। इसमें आधे घंटे से लेकर 40 मिनट तक पेशेंट को रखा जाता है।

    डॉक्टर सीमा का कहना है कि अगर मरीज का टेंपरेचर 104, 105, 106 डिग्री फारेनहाइट है तो मरीज को 40 मिनट तक इस टब में रखा जाता है. इसके बाद जब टेंपरेचर 102 के नीचे आ जाता है तो उसे निकाल लेते हैं.

    कौन कौन से मरीजों का इस तरह से किया जाता है इलाज

    सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सीमा वासनिक ने बताया कि मरीज बेहोशी की हालत में भी आ सकता है, उसे हार्ट की प्रॉब्लम हो सकती है, इसमें पल्स रेट इरेगुलर हो सकती है, इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस हो सकता है, डिहाइड्रेशन, शॉक और सीवियर हीट स्ट्रोक में पेशेंट को ब्लीडिंग डिसऑर्डर भी हो सकता है. ऐसा पेशेंट जब आता है तो जल्दी से जल्दी डायग्नोज किया जाता है. इसमें हम देखते हैं कि पेशेंट हीट स्ट्रोक से पीड़ित है कि नहीं. अगर पेशेंट ज्यादा क्रिटिकल है तो उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत होती है. जितना जल्दी हो सके उसका टेंपरेचर उतारना होता है. इसके लिए मरीज को कोल्ड इमर्शन टब में चादर में लपेटकर रखते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    इन 4 फलों की बनाई जाती है सब्जी, स्वाद ऐसा चटकारे लेकर खाएंगे

    July 30, 2024
    Read More

    डेली रूटीन में अपना लें ये चार अच्छी आदतें, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

    July 30, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Most Popular

    मुख्यमंत्री आवास पर संगठनात्मक मुद्दों पर अहम…

    May 23, 2026

    केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल

    June 8, 2026

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?