कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे पर दो सड़क हादसे हुए। हादसों में दो शिवभक्त कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार एक अन्य युवक घायल हो गया।पहला और दर्दनाक हादसा ढंढेरी ख्वाजागीपुर गांव के पास हुआ, जहां कोर कॉलेज से मंगलौर की ओर जा रही दो कांवड़ियों की मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार कांवड़िया कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे कांवड़िए को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।इसी के पास रीमझिम ढाबे के नजदीक कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जिसे क्वाड्रा अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस घायल की पहचान जुटा रही है और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है।हादसों की सूचना पर रुड़की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डाक कांवड़ के चलते हाईवे पर बढ़ती भीड़ और तेज रफ्तार को देखते हुए पुलिस ने शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने और सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

