राज्य कर विभाग की केन्द्रीयकृत आसूचना इकाई यानी सीआईयू ने जीएसटी चोरी के मामले में रुड़की स्थित इलेक्ट्रिकल टावर एवं पैनल्स निर्माण से जुड़ी एक फर्म के व्यापारिक परिसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आयुक्त कर श्री प्रतीक जैन के निर्देश पर 22 जून 2026 को की गई।विभाग द्वारा डाटा विश्लेषण, जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई प्रारंभिक जांच में पाया गया कि संबंधित फर्म का टर्नओवर लगातार बढ़ रहा था, लेकिन उसके अनुपात में कैश के माध्यम से कर जमा नहीं किया जा रहा था।विभिन्न स्रोतों और एमसीए की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं के विश्लेषण से यह भी सामने आया कि फर्म कुछ संस्थाओं से माल की वास्तविक प्राप्ति किए बिना खरीद दर्शा रही थी और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अपने कर दायित्व को कम कर रही थी।जांच के दौरान अभिलेखों की पड़ताल, संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ, उनके बयान और डिजिटल डिवाइसों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि फर्म द्वारा कर चोरी के लिए बोगस बिलों का उपयोग किया जा रहा था तथा पिछले दो वित्तीय वर्षों से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही थी।देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान विभागीय टीमों ने फर्म के व्यापारिक परिसर से महत्वपूर्ण अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं डिजिटल डिवाइसों को सीज करने के लिए फोरेंसिक टीम की भी सहायता ली गई।जांच के दौरान ही फर्म ने मौके पर 3 करोड़ 24 लाख रुपये जीएसटी जमा कराया है। राज्य कर आयुक्त श्री प्रतीक जैन ने सभी प्रवर्तन इकाइयों को ऐसी फर्मों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

