Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»बजट के बाद 5 हजार रुपए सस्ता हो गया सोना, ये है कारण
    व्यापार

    बजट के बाद 5 हजार रुपए सस्ता हो गया सोना, ये है कारण

    Social ScanBy Social ScanJuly 25, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. सरकार ने बजट में ऐसा एक प्रस्ताव कर दिया, जिससे देश भर में सोने-चांदी की दुकानों पर बे-मौसम की भीड़ उमड़ पड़ी है. जी हां, सरकार ने बजट में एक प्रस्ताव के जरिये सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी में 6 फीसदी की तगड़ी कटौती कर दी है. जिसके बाद से सोने के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है. बजट के बाद से सोना 5100 रुपए सस्ता हो गया है. जिससे खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं.

    वहीं, ज्वैलरी स्टोर्स में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. स्थिति यह हो गई है सुबह दुकान खुलने से लेकर रात में दुकान समेटने तक ग्राहकों का तांता लगा हुआ है. स्थिति यह है कि ज्वैलर्स अपने कारीगरों की छुट्टी कैंसिल कर थोक भाव में नए गहने गढ़वा रहे हैं.

    इतनी हो गई सोने की कीमत

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है. बजट से पहले सोना 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चल रहा था, जो अभी 68 हजार रुपये से नीचे आ चुका है. यानी बजट से अब तक सोना 5 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है. आंकड़ों के अनुसार आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के दाम 1,159 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर गोल्ड की कीमत 67,793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं.

    ऐसे में बजट से अबतक सोने की कीमतों ने 5100 रुपए की गिरावट आ चुकी है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि बजट में कस्टम ड्यूटी में हुई कटौती से सोने की कीमतों पर 6 हजार रुपये तक का असर पड़ सकता है. यानी अभी सोना 2 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और सस्ता हो सकता है.

    इस काम में मिलेगी

    सीबीआईसी के चेयरमैन संजय कुमार मल्होत्रा ​के मुताबिक, सोने पर लगे अत्यधिक आयात शुल्क में कटौती की बजट घोषणा से सोने की तस्करी रोकने और रत्नों-आभूषणों का निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी. संसद में पेश बजट 2024-25 में कीमती धातु पर आयात शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की गई.पिछले वित्त वर्ष में सीबीआईसी और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग 4.8 टन सोना जब्त किया था. इसके पहले वित्त वर्ष 2022-23 में 3.5 टन से अधिक सोने को जब्त किया गया था.

    सीबीआईसी प्रमुख ने कहा कि जुलाई, 2022 में सोने के आयात पर शुल्क बढ़ाने का फैसला इसलिए किया गया था कि भू-राजनीतिक स्थिति के कारण चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ता जा रहा था. ऐसे समय में गैर-जरूरी आयात में कटौती के लिए शुल्क बढ़ाया गया था.

    तस्करी रोकने में मददगार

    दरअसल, 15 प्रतिशत शुल्क होने से सोने की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बीच बहुत बड़ा अंतर हो गया था. उन्होंने कहा, इन सभी कारकों को सोने और कीमती धातुओं पर शुल्क में कमी के बजट प्रस्ताव में ध्यान में रखा गया है, जहां शुल्क सोने पर शुल्क की दर के अनुरूप चलता है.

    पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 45.54 अरब डॉलर का सोना और 5.44 अरब डॉलर मूल्य की चांदी का आयात किया था. इस दौरान देश से 13.23 अरब डॉलर के आभूषणों का निर्यात किया गया.भारत सोने की अपनी अधिकांश मांग आयात से पूरी करता है लेकिन इसका रुपये और चालू खाता घाटे पर दबाव पड़ता है.स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है. उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (16 प्रतिशत से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 प्रतिशत) क स्थान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    हर्बल टी से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट, बनीं “लखपति दीदी”

    July 12, 2026
    Read More

    सीवर खुदाई बनी हादसों की वजह, गड्ढे में गिरी कार; EMS की लापरवाही पर उठे सवाल

    July 1, 2026
    Read More

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?