हल्द्वानी के गोरापड़ाव में देर रात एक ऑफिस से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि जुआ खेल रहे कुछ लोगों से हथियारबंद 10 से ज्यादा बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है साथ ही बदमाश सभी लोगों की सोने की चेन और अंगूठी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि फिलहाल 8 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी सहित 12 मोबाइल लूट की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लुटेरे अपने साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, हालांकि ऑफिस के कुक्ज दूरी पर लगे कैमरे में पुलिस को लूटेरों की दो गाड़ियां जाती हुई नजर आ रही है, घटना के खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई गई है, एसपी सिटी ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है। माना जा रहा है कि यह गैंग उत्तराखंड से बाहर का हो सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

