Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
    • आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»वोटिंग के बीच फिर निशाने पर EVM, कहीं हुई खराब तो कहीं मिला बीजेपी का टैग
    उत्तरप्रदेश

    वोटिंग के बीच फिर निशाने पर EVM, कहीं हुई खराब तो कहीं मिला बीजेपी का टैग

    Social ScanBy Social ScanMay 25, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी, ओडिशा की पुरी सीट पर वोटिंग के बीच ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई है. राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कहना है कि धीमी वोटिंग चल रही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग सुचारू मतदान सुनिश्चित करे.आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने भी कहा कि दिल्ली के कुछ इलाके में धीमी वोटिंग हो रही है. चांदनी चौक का दिल्ली गेट इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है. यहां पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में लाइन लगी है और पिछले 2 घंटे से ईवीएम खराब है.

    दिल्ली में EVM खराब

    दिल्ली के चांदनी चौक के दिल्ली गेट में भी ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई है. ईवीएम खराब होने की वजह से लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा है. पिछले 2 घंटे से मतदान करने के लिए लोग लाइन में लगे हैं. मुस्लिम महिला वोटर का कहना है कि महंगाई, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट कर रही हैं. मौजूदा सांसद और सरकार से लोग खफा है. वहीं पुरुष मुस्लिम वोटर का भी कहना है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है और महंगाई की वजह से काफी परेशान है.

    ओडिशा के पुरी में EVM खराब

    ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा ने शिकायत की के EVM मशीन काम नहीं कर रही है, हम बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा EVM मशीन काम नहीं कर रही है, मैं रिटर्निंग ऑफिसर से बात कर रहा हूं. जब उन से पूछा गया कि बहुत लोग आए थे और मशीन के काम न करने की वजह से काफी लोग बिना वोट दिए वापस चले गए तो उस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा टाइम बढ़ाने के लिए बोला जाएगा. जितना समय मशीन काम नहीं की उतना समय टाइम बढ़ाया जाएगा.

    जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती ने लगाए आरोप

    दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट से पीडीपी की उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, कई जगह मशीन काम नहीं कर रही है. जिसके चलते महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठ गई. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी वजह के पीडीपी के पोलिंग एजेंट्स को थाने में बंद कर दिया है. कई जगह मशीन खराब की गई है, जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है.’ जिसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महबूबा मुफ्ती मतदान के दौरान धरने पर बैठ गई है.

    बंगाल में EVM में बीजेपी के टैग

    पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्टी ईवीएम से छेड़छाड़ कर वोटों में हेराफेरी करने की कोशिश कर रही थी. साथ ही पार्टी ने कहा कि आज बांकुरा के रघुनाथपुर में 5 ईवीएम पर बीजेपी का टैग लगा हुआ मिला. उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि तुरंत इस पर गौर करना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए.

    उत्तर प्रदेश में भी EVM में दिक्कत

    उत्तर प्रदेश में मौजूदा सांसद और सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी ने कहा कि, ” 2-3 जगहों पर ईवीएम में दिक्कत है, 2-3 जगहों पर छोटी-छोटी दिक्कतें हैं, कुछ अधिकारियों को खुद ट्रेनिंग नहीं है, और यहां तक ​​कि हमारे कुछ एजेंट को मालूम नहीं है.

    चुनाव आयोग ने क्या कहा

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में अलग-अलर राज्यों से EVM खराब होने और छेड़छाड़ होने की खबर पर चुनाव आयोग ने कहा कि हर एक शिकायत पर चुनाव आयोग गौर करता है और उचित जांच परख के बाद ही निष्कर्ष के आधार पर जवाब दिया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    राजस्व वसूली में तेजी, पुराने वादों के निस्तारण पर डीएम सख्त

    September 29, 2026
    Read More

    यूपी का बुलडोजर तोड़ता है इमारतें, उत्तराखंड के हरिद्वार में कटती है घास!

    September 1, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई

    May 20, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई

    October 31, 2026

    आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण

    October 31, 2026

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई

    October 31, 2026

    आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण

    October 31, 2026

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026
    Most Popular

    मुख्यमंत्री आवास पर संगठनात्मक मुद्दों पर अहम…

    May 23, 2026

    केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल

    June 8, 2026

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?