अफवाहों पर ध्यान न दें, गुरुद्वारे में लंगर,अरदास एवं यात्री आवागमन सामान्य रूप से जारी
जनपद रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 20 जून 2026 को कुछ निहंग सिखों द्वारा आपसी घटना क्रम को आज तीन दिन हो गए हैं,जिसमें बीती रात को दो निहंग सीखों द्वारा गुरुद्वारे की छत से नीचे आकर अपने सकुशल होने का वीडियो जारी किया गया है।बताते चलें कि बीते 20 जून को 7 निहंग सिखों द्वारा गुरुद्वारे के अंदर आपसी हंगामा किया गया था।जिसको लेकर प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।मामले को देखते हुए बीते रोज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा औऱ पुलिस अधीक्षक नेहा8तोमर ने भी नगरासू स्थित गुरुद्वारे पहुँचकर निहंग सीखों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाया।वहीँ पुलिस चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह रावत ने बताया कि बीते रात्रि को दो निहंग सीख गुरुद्वारे की छत से सकुशल नीचे उतर चुके हैं और अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए हैं। अभी 5 निहंग सीख यहाँ पर मौजूद हैं, उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी प्रशासन, पुलिस सकुशल नीचे उतारने में सफल होगा। यात्रा पर किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।वहीँ अकाल सिंह निहंग सीख ने देर रात्रि अपने सकुशल होने और वापस अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करने का वीडियो जारी किया, साथ ही रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन के शांतिपूर्ण रवैए पर आभार जताया है।पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कई जानकारियां भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है तथा न किसी को बंधक बनाया गया है। गुरुद्वारे में लंगर व्यवस्था पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालु एवं यात्री सामान्य रूप से गुरुद्वारे में आ-जा रहे हैं, ठहर रहे हैं तथा अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारे में अरदास एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर कहीं भी किसी प्रकार का ट्रैफिक अवरोध या व्यवधान नहीं है तथा सभी श्रद्धालु सहज एवं सुरक्षित रूप से आवागमन कर रहे हैं। सड़क मार्ग भी पूर्ण रूप से संचालित हैं और यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य बनी हुई हैं।प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी नागरिकों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने की अपील की है।

