Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    • बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    • हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
    • सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»विकसित भारत, नई शिक्षा नीति… सरकारी योजनाओं पर पीएम मोदी ने BJP शासित राज्यों के सीएम-Dy CM से जानें क्या किया मंथन
    देश शिक्षा

    विकसित भारत, नई शिक्षा नीति… सरकारी योजनाओं पर पीएम मोदी ने BJP शासित राज्यों के सीएम-Dy CM से जानें क्या किया मंथन

    Social ScanBy Social ScanJuly 28, 2024Updated:January 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के आला नेता उपस्थित थे.

    राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन कुमार यादव, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साई, और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

    बैठक में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई पैटन, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी समेत अन्य लोग भी शामिल हुए. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा द्वारा बुलाई गई प्रमुख पदाधिकारियों की यह सबसे बड़ी बैठक थी.

    चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की बड़ी बैठक

    सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई. सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने लोगों की सेवा और राज्यों को सर्वांगीण विकास की ओर कैसे ले जाया जाए, इस बारे में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया.

    23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया गया था, उसके बाद भाजपा की यह बैठक हुई है. विपक्ष ने बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार को विशेष फंड आवंटित कनरे और अन्य राज्यों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है.

    लोकसभा चुनाव, 2024 के बाद भाजपा की यह पहली बैठक है. इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षाकृत निराशाजनक रहा है. पार्टी ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन पार्टी संसद में अपने बल पर बहुमत का आंकड़ा नहीं पा कर सकी है. एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई है.

    हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बैठक में शासन के संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई है. पिछली बार इसी तरह की बैठक फरवरी में हुई थी.

    सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

    बीजेपी सुशासन प्रकोष्ठ के प्रभारी और पूर्व सासंद डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने बताया कि बैठक में बीजेपी के 13 मुख्यमंत्री और 15 उपमुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और धरातल पर सभी लाभार्थी तक पहुंचने पर हुई.

    पीएम ने विकसिक भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी लाने पर जोर दिया. बैठक में पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में राज्यों की भूमिका पर चर्चा हुई. नई शिक्षा नीति पर शिक्षामंत्री धर्मेद्र प्रधान ने प्रकाश डाला.

    असम सरकार के शीघ्र भर्ती अभियान, यूपी के ग्रामीण सतिवालय के डिजिटलाईजेशन पर यूपी सरकार का प्रेजेंटेंशन और बिहार सरकार के अवैध खनन को रोकने में तकनीक के प्रयोग पर प्रजेंटैशन पेश किया गया. गुजरात सरकार ने सौर ऊर्जा को लेकर के प्रेजेंटेशन दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Read More

    हत्या या आत्महत्या?

    September 11, 2026
    Read More

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख

    September 11, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026

    हत्या या आत्महत्या?

    September 11, 2026

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख

    September 11, 2026
    Most Popular

    Instagram पर पोस्ट हाइड तो कर देते हैं, दोबारा शो करने का क्या है प्रोसेस?

    June 26, 2024

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?