देहरादून के तिब्बती मार्केट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे एक पुलिस अधिकारी ने एक बुज़ुर्ग फल विक्रेता के साथ मारपीट की।
वहीं दरोगा ने इस आरोप को खारिज करते हुए साफ कहा कि सड़क किनारे ठेली फड़ वालों को हटाने का आदेश है यह इनकी ड्यूटी है।
वहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहा युवक ने पुलिस अधिकारी से बुज़ुर्ग को पीटने के बजाय नियमों के अनुसार चालान करने को और कोर्ट में देख लेनी की बात कह रहा है।
जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। लोगों ने पुलिस कर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस अधिकारी ने साफ तौर पर इन आरोपों से इंकार किया है।
पुलिस की ओर से भी इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आया है।देहरादून सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत का कहना है कि अगर वीडियो और आरोप सही पाए जाते हैं, तो पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई होगी।

