पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।आलोक शर्मा ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी सीधे शिक्षा मंत्रालय की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बार-बार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग हो रही है, तो ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद पर क्यों बने हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को संवेदनहीन बताते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है। तो ऐसे में जब राहुल गांधी “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचे थे तो बुक किए गए परेड ग्राउंड मैदान को आखिरी मौके पर निरस्त कर दिया गया, जबकि योग गुरु “लाला रामदेव” के लिए रामलीला मैदान अंत समय तक बुक रहा जहाँ से वे स्वयं महिलाओं के कपड़े पहनकर भाग निकले थे। अपने बयान के दौरान आलोक शर्मा ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को भाजपा का “पिट्ठू” भी बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

