स्क्रीन पर दिखाई दे रहा यह वीडियो उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक का है, जहां बदहाल मोटर पुल और सड़क के चलते ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कुपड़ा-कुंशाला-त्रिखीली मोटर मार्ग पर गड़गाड़ में पुल का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते ग्रामीणों को जेसीबी के सहारे रास्ता पार करना पड़ रहा है
ग्रामीण महावीर पंवार माही का कहना है कि विधायक और मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बावजूद एक साल बाद भी हालात जस के तस हैं। ग्रामीणों ने जल्द पुल का निर्माण पूरा कराने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

