सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वे मंदिर समिति से TA/DA नहीं लेते और खाने, रहने व हेलीकॉप्टर यात्रा का खर्च स्वयं वहन करते हैं। वहीं RTI के माध्यम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि 11 और 12 मई को ऊखीमठ में उनके खाने और ठहरने पर करीब 30 हजार रुपये खर्च हुए। इसके अलावा 12 मई को उनके, उपाध्यक्ष और अन्य अतिथियों की गुप्तकाशी से केदारनाथ हेलीकॉप्टर यात्रा पर 68 हजार रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही 23 से 26 मई के बीच उनकी केदारनाथ यात्रा पर साढ़े छह हजार रुपये से अधिक खर्च होने का भी उल्लेख किया गया है। मामले में आरोप लगाया गया है कि RTI में दी गई जानकारी अध्यक्ष के दावों से मेल नहीं खाती।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- TA/DA नहीं लेने के दावे पर सवाल, RTI में सामने आया खर्च का ब्योरा
- भाजपा मुख्यालय में मीडिया संवाद, धामी ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां
- सुबोध उनियाल पर यूकेडी का हमला, पूर्व सैनिक और राज्य आंदोलनकारी के अपमान का लगाया आरोप
- बॉबी पंवार का आरोप- चकराता में विधायक निधि का दुरुपयोग, फर्जी बिल और कागजी विकास कार्यों की हो जांच
- बलूनी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा पर लगाये गंभीर आरोप
- धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
- विकास और सफाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव
- तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..
- शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
Friday, June 12

