मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपनी 8 साल की बच्ची के हाथ और पैर तोड़ दिए। बच्ची को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया बाद में गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को मेडिकल कॉलेज शहडोल के लिए रेफर कर दिया गया है यहां बच्ची का इलाज चल रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला… अनूपपुर जिले के विवेक नगर निवासी खुशबू महरा ने बताया कि सुभाष महरा से प्रेम विवाह कर साथ में चचाई थाना क्षेत्र के विवेक नगर रहती है। लेकिन कुछ दिनों […]
Browsing: राज्य समाचार
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ा जुआ पकड़ा है। जिस में लाखों रुपए बरामद किए हैं वहीं 5 सटोरियों को भी पकड़ा है पूरा मामला खजराना क्षेत्र का है। आपको बता दें डीसीपी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की खजराना क्षेत्र में बड़े स्तर पर सट्टा संचालित किया जा रहा है, जिस पर से डीसीपी ने दूसरे दो थानों की टीम बनाई जिस में परदेशीपुरा और एमआईजी पुलिस ने मिलकर दबिश दी। मोके पर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड मोबाइल और 11 लाख रुपये से अधिक जब्त किए हैं। वहीं सट्टा संचालक […]
पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों के साथ वन्यजीवों से गुलजार है, बाघ और वन्यजीव आये दिन सड़कों और रिहायसी इलाकों में दिखते रहते हैं। वही पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पर्यटकों को बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। सैकड़ों पर्यटकों को प्रतिदिन बाघ और वन्यजीव पक्षी वल्चर पर्यटकों को रोमांचित करते है और आकर्षित होकर देश विदेश से पर्यटक वन्य जीव पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। आज पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला गेट के पास नेशनल हाइवे- 39 मडला घाटी में राहगीरों को बाघ के साथ भालू भी दिखा, यह बाघ और भालू ने लंबे समय तक […]
मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। साथ ही इंदौर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच पानी को लेकर क्षेत्रीय पार्षद और रहवासियों में जमकर विवाद हो गया और विवाद थाने पहुंच गया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर का है। जहां पिछले 2 महीने से रहवासी पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना था कि पार्षद और नगर निगम ज़ोन पर भी शिकायत की पर इतने समय […]
राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बहू के अपने ससुर को कुल्हाड़ी से काटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है. झालावाड़ के ओसाव गांव में बीते दिनों घर में 65 साल के बुजुर्ग धनश्याम की हत्या कर दी गई थी. हत्या की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी बहु इंद्रा बाई को गिरफ्तार किया है. झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के ओसाव गांव के माथनिया रोड पर बने एक मकान में एक 65 साल के बुजुर्ग घनश्याम की कुल्हाड़ी से […]
जबलपुर। संस्कारधानी की जमीन हिलाकर भयाक्रांत करने वाली तारीख 22 मई, 1997 के जख्म आज ताजा हो गए हैं। आज भूकंप की बरसी है। उस दिल दहला देने वाले भूकंप की बरसी, जो 39 जीवन काल-कवलित कर गया था। साथ ही हजारों लोगों को बेघर कर दिया था। यही वजह हे कि भूकंप से हुए विनाश को याद कर आज भी शहर के लोग सिहर जाते हैं। इसी के साथ आपदा प्रबंधन के ठोस उपायों की समीक्षा भी बरबस ही होने लगती है। 22 मई, 1997 को 8.2 तीव्रता से आए भूकंप आया था उल्लेखनीय है कि 22 मई, 1997 […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस रवि मलिमठ 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। 25 मई से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू होंगे। विधि मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रवि मलिमठ 14 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे।
बुरहानपुर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर शहर के नागरिकों में गहरा आक्रोश है। बुधवार दोपहर चिलचिलाती धूप और 44 डिग्री तापमान के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंप कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने और उसका मकान तोड़ने की मांग की। बता दे कि कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 2000 लोग पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। खबर अपडेट हो रही है…
दतिया। फेसबुक पर अपने आपको को जयपुर के पूर्व विधायक का पुत्र बताकर गांव के एक युवक ने भांडेर के ग्राम लिधौरा निवासी तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर ली। पांच साल की दोस्ती में बात इतनी बढ़ी कि युवक महंगी गाड़ियों से महिला के घर पर भी आने जाने लगा। इस बीच उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने ऐसा जाल बुना, जिसमें पीड़िता का पूरा परिवार फंस गया। जिसमें दुल्हन, दूल्हे के साथ सात फेरे लेने का इंतजार ही करती रही। लेकिन न दूल्हा पहुंचा न बाराती। लेकिन यह मामला पुलिस […]
सोनकच्छ। तहसील के ग्राम बावई में पदस्थ शिक्षक धीरज कुमार वर्मा का एटीएम कार्ड बदलकर एक आरोपित ने 62500 रुपए निकाल लिए। घटना रविवार की है जिसमें संदिग्ध आरोपित सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार रविवार को शिक्षक वर्मा एमजी रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम पर राशि निकालने गए थे। राशि निकालते समय उनके पीछे एक व्यक्ति काले रंग के कपड़े पहने खड़ा था। रुपये निकालने के बाद शिक्षक ने खाते में बची हुई राशि देखने का प्रयास किया, पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने शिक्षक धीरज से […]
देवास। राजाराम नगर रेल अंडरपास से आवागमन मंगलवार को शुरू कर दिया। 33 दिन आवागमन बंद रहने के बाद एक बार फिर से पटरी पार रहने वाले रहवासियों के लिए यह सुविधा शुरू हो पाई है। एक माह से ज्यादा समय तक अंडरपास की सड़क की मरम्मत करने के बाद इसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। पिछले दिनों अंडरपास के निर्माण के बाद आवागमन शुरू किया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद सड़क से धूल के गुबार उठने लगे। कांक्रीट की सड़क की ऊपरी सतह बुरी तरह उखड़ने लगी और अंडरपास के अंदर दिनभर धूल उड़ने लगी। इसको […]
बड़वानी। जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर सेंधवा में बुधवार को एक 11 साल की बालिका के साथ एक समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सकल हिंदू समाज, विहिप बजरंग दल केकार्यकर्ताओं ने इस मामले में हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करदिया। लोगों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने की मांगकी। वहीं चक्का जाम व हंगामे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक व लोगों के बीच चर्चा जारी है।
समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात को हरिद्वार से […]
, देवास। तापमान बढ़ते ही शहर का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। कभी भाजपा बनाम कांग्रेस होने वाली सियासत अब भाजपा बनाम भाजपा होती जा रही है, क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह बिखरी हुई है। राजनीतिक लड़ाई ने शहर की सियासत को नई दिशा में मोड़ दिया है, जिसे लेकर अब नई बहस छिड़ी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कांग्रेस की तर्ज पर संगठन बाद में, नेता पहले हो रहे हैं। सियासत के बदलते रूख को भांपकर कुछ नेता भी अवसर को भुनाने में लगे हैं, सुर बदलने लगे हैं। कभी किसी और के आगे-पीछे घूमते थे तो […]
झाबुआ। 15 मई को आंबा माछलिया के निधि पार सिंह बिलवाल उम्र 2 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसके शरीर पर दागने के निशान थे। बच्ची को निमोनिया संक्रमण हो गया था। उसके स्वजन पहले उपचार के लिए उसे तांत्रिक के पास ले गए थे। जहा तांत्रिक ने ठीक करने के नाम पर उसके शरीर के कई स्थानों पर दागा था। बच्ची के उपचार के लिए 10 दिनों तक यह क्रिया चलती रही। जब बच्ची गंभीर हुई तो उसे 15 मई को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसके […]
सतना जिले के कोठी थाना अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया के पास खून से लथपथ हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था। शव की शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया का रहने वाला था। मृतक युवक का नाम पवन कुशवाहा बताया जा रहा है, फिलहाल पूरे मामले की जांच नागौद एसडीओपी विदिता डागर एवं कोठी थाना प्रभारी रुपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी नागौद विदिता डागर ने बताया कि मामले […]
