जबलपुर। मौसम का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है हम अपने घर-दफ्तर को ठंडा करने की कोशिश उतनी करने लगते हैं। कूलर-एयर कंडीशन को ठंडा रखने के लिए लगातार चलाते हैं। इसमें एयर कंडीशन से कमरे का अंदर भले तापमान गिर जाता है, लेकिन मौसम में एयर कंडीशन से निकली ऊष्मा से गर्माहट बढ़ जाती है। शहर में फिलहाल तीन लाख से ज्यादा एयर कंडीशन चल रहे हैं जिसका असर जाहिर है कि तापमान पर नजर आ रहा है। यहां पारा 42 डिग्री के आसपास बना रहता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दो टन का एक एयर कंडीशन हर घंटे करीब चार हजार […]
Browsing: राज्य समाचार
जबलपुर। यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करते हुए ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी है। इस बीच जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ को एक और दो जून को रद करने का निर्णय लिया गया था, अब इस ट्रेन को फिर बहाल कर दिया है। ट्रेन अब जबलपुर-परवेल-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी दरअसल रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब जबलपुर-सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस की सेवा बहाल […]
उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पाया गया कि पत्थर से सिर कुचलकर युवक हत्या की गई। शव देखकर स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपितों को तत्काल पकडने की मांग को लेकर काफी देर तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर माने। मृतक यूको बैंक में अस्थायी कर्मचारी था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम धुलिया रोड […]
दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है जिलहरी घाट, तिलवारा घाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट भी श्रद्धालु नर्मदा डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग एक लाख श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर चुके हैं। जबकि आज जबलपुर में ही दिन भर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है। गौरीघाट में उमड़ी भीड़ ने लगाया जाम गौरीघाट में सबसे ज्यादा भक्त दूर-दूर से नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे। यहां प्रातःकाल ऐसी भीड़ उमड़ कि घाट पहुंचने वाले मार्ग पर पैर रखने जगह नहीं बची। घाट जाने वाले […]
जबलपुर: जबलपुर की अश्वनी कोष्टा और उमरिया पाली के अनीश ने जून में आने के लिए प्लान बनाकर टिकट बुक किया था। अश्वनी कोष्टा ने 18 जून और अनीश ने 10 को आने के लिए प्लान बनाया था, लेकिन पुणे के कल्याणी नगर में 17 वर्षीय किशोर की पोर्श कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। दरअसल, पुणे में कुछ आवश्यक कार्य था जिसके लिए उसे इमरजेंसी में बुलाया गया था। कंपनी से फोन आया जिससे वापस पुणे जाना पड़ा पुणे में सड़क हादसे का शिकार हुआ अनीश पिछले महीने ही पाली से गया […]
इंदौर। शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई। देवास निवासी थे दोनों छात्र दोनों देवास निवासी बताए गए हैं। दिव्यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्पताल […]
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अध्ययनशालाओं में जुलाई से पीएचडी की नई बैच का कोर्स वर्क शुरू होगा। करीब पंद्रह विभागों ने शोध सलाहकार समिति (आरएसी) के अंतर्गत साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर ली। साथ ही चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। शेष विषयों की आरएसी लोकसभा चुनाव की वजह से होना बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून तक साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म करने पर जोर दिया है। सूची जारी होते ही उम्मीदवारों को पंद्रह दिनों के भीतर फीस जमा करना है। ताकि जुलाई पहले सप्ताह से सभी विभागों में कोर्स वर्क की कक्षाएं लगाई जा सके। चालीस विषयों […]
बुरहानपुर। 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपित गौरव उर्फ खुशल के मकान को तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह घटनाक्रम सामने आने के बाद बुधवार को शहर के सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर मौन रैली निकाली थी। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से दो मांगे शामिल थी जिसमें आरोपित को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाना और उसके मकान को तोड़ना शामिल था। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह भवन बिना अनुमति के […]
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती चार जून को पुरानी केंद्रीय जेल में होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब मतगणना करने वाले लगभग 700 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के द्वारा अपने एजेंट की जानकारी भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी हैं ईवीएम उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि मतगणना को लेकर पुरानी केंद्रीय जेल में सभी तरह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बने स्ट्रांग रूम में […]
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तत्काल उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर […]
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान […]
मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री पर पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। ऐसे में लोगों के साथ साथ भगवान को भी गर्मी से बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। जहां उज्जैन के इस्कान मंदिर में राधा कृष्ण को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पंखे, कूलर एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। भगवान को चन्दन के लेप लगाकर गर्मी से राहत देने के जत्न किए जा रहे हैं। मई में जाते जाते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आलम ये है कि तपती दोपहरी को […]
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 29 लाख रूपए है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल, एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी पूर्व से आदतन अपराधी है और पहले भी कई गंभीर मामलों में गिरफ्तार होकर जेल काट चुका है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मेला ग्राउण्ड में सुलभ कॉम्पलेक्स के पास स्कूटी पर स्मैक तस्कर पहुंचा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ […]
मध्य प्रदेश बीजेपी के सुभांकर अध्यक्ष कहे जाने वाले सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। दरअसल मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चारों चरणों के मतदान पूर्ण होने के बाद अब प्रदेश के नेताओं को अन्य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान सौंपी जा रही है। ऐसे में खजुराहो से सांसद और प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले अध्यक्ष बीडी शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के गोंडा लोकसभा और उसके आसपास के क्षेत्र के प्रचार की कमान सौंपी है। वीडी शर्मा 24 से […]
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ौदा थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है, बच्ची की मां थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ 5 महीना में कई बार रेप किया है और उसको जान से मारने की धमकी भी देता था। डर के कारण बच्ची किसी के सामने मुंह नहीं खोल सकी। एक दिन अचानक बच्ची के पेट में दर्द हुआ और जब उसकी जांच कराई गई […]
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में NCL के दुद्धीचुआ कोयला खदान की CHP में बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दें की दो मजदूरों की ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिर गए। यह घटना जयंत चौकी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का […]
