भोपाल। मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ा बदलाव करने जा रही है। जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर अब कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था अब नहीं रहेगी। पूर्णकालिक अध्यक्ष ही मनोनीत किए जाएंगे। यह व्यवस्था नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने और जो अध्यक्ष संगठन की कसौटी पर खरे नहीं उतरते थे, उनके विकल्प के तौर पर बनाई गई थी। चूंकि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने के बाद अब कोई चुनाव नहीं होना है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी दो माह के भीतर करने की तैयारी है। संगठन के लिए समय न […]
Browsing: राज्य समाचार
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चुनाव प्रचार पर हैं। पीएम मोदी ने शिमला की रैली में कही ये बातें पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में रैली को संबोधित किया। @BJP4India के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार […]
भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत आगामी 4 जून को 3 संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली जिले की 4 विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम […]
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। बाबा महाकाल से भाजपा की सर्वत्र विजय की कामना की है। बाबा की कृपा रहेगी तो सब जगह विजय मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर देहरी से दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने उनसे पूजन कराया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचकर महंत विनीत गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने […]
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के आरोपी के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। साथ ही आरोपी के घर के बाहर रखी टपरी को भी प्रशासन ने तोड़ दिया है। आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया था। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत मकान पर बुलडोजर चलाया गया, मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने के लिए एक दिन पहले आक्रोशित लोगों […]
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल की सगाई राजधानी भोपाल की प्रख्यात चिकित्सक रहे जैन की पोती से दो दिनों पहले एक बेहद निजी कार्यक्रम में हुई। बेहद पारिवारिक और सादगी भरे ढंग से हुए इस रोका में शिवराज सिंह चौहान का परिवार और जैन परिवार शामिल रहा। सगाई के बाद दोनों परिवारों में हर्षोल्लास का माहौल देखा जा रहा है। आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे कार्तिकेय अक्सर शिवराज सिंह चौहान के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में और राजनीतिक रेलियों को संबोधित करते दिखाई दिए जाते हैं तो दूसरी […]
खरगोन जिले के बड़वाह थाना में रात करीब 11.30 बजे पंचवटी होटल के कर्मचारी मोहन सिंह (33) अपने साथी शंभु (36) और अन्य दो व्यक्तियों के साथ 02 साल की बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बच्ची पंचवटी होटल पर रो रही थी इसके माता पिता इसे छोड़कर चले गए हैं। यह सुनते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह अर्चना रावत ने तुरंत थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक निर्मल श्रीवास को निर्देश दिए और माता-पिता को ढूंढने के लिए एक टीम बनवाई। इस टीम ने रात्रि में ही 02 वर्ष की बच्ची के माता पिता की तलाश के लिए […]
भोपाल: इमरती में रस खत्म हो चुका है…बयान को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मुश्किलों कम नहीं हो रही। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पीसीसीचीफ की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि जीतू पटवारी इस बयान को लेकर माफी मांग चुके हैं। लेकिन इमरती देवी का कहना है कि उनकी गल्ती माफी के काबिल नहीं है। उनको जल्द से जल्द उठाकर जेल में डालना चाहिए। इमरती देवी ने सीएम मोहन यादव से जीतू पटवारी की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, जीतू पटवारी ने इमरती देवी के राजनीतिक भविष्य को लेकर बयान दिया था कि ‘इमरती देवी का रस खत्म […]
अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें की युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है और वीडियो भी बनाया जिसमें उसने कहा कि इसे मेरी मजबूरी समझें मेरे पास अब कोई और चारा नहीं बचा था। घटना गुरुवार की है। युवक का नाम अंकित है युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपने हाथ की नस काट ली तत्काल परिजन उसको अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उस ने दम तोड़ दिया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक की पत्नी डॉक्टर है। सुसाइड से पहले युवक […]
शादी…वो लड्डू है जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी…दमोह के हटा थाना क्षेत्र में भी एक युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां थोड़ी उम्र बीती तो वो शादी के लिए तरसने लगा। जैसे कैसे शादी भी हो गई। लेकिन शादी के दूसरे ही दिन उसकी दुल्हनिया भाई के एक्सीडेंट का कहकर माइके चली गई। लेकिन लौटी नहीं। फिर घर में जांच पड़ताल की तो गहनें और नकदी भी गायब मिली। ऐसे में मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद जो बताया उसे सुनकर सबके होश उड़ गए। दूल्हे की […]
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब अपराधों की राजधानी बनते जा रही है पहले ही शहर में लगातार हत्या लूट चोरी का दौर लगातार जारी है। वहीं अब पुलिसकर्मी और उसके डायल 100 के ड्राइवर पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर घायल किया है। आपको बता दें कि पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी की खुले मैदान में कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं। जिस के बाद डायल 100 का ड्राइवर और पुलिस जवान देखने पहुंचे थे। तभी बदमाशों ने ड्राइवर और पुलिस जवान प्रदीप पर धारदार हथियारों से हमला […]
पन्ना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति को ही मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेस में खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी व उसके प्रेमी जीजा को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। पन्ना एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने बताया कि रैपुरा थाना अंतर्गत 19 मई को एक व्यक्ति की मोहन्द्रा रोड में पड़े होने की जानकारी मिली जो खून से लथपथ अवस्था में था, जिसे जब सामुदायिक […]
महाराष्ट्र का डोंबिवली गुरुवार दोपहर एक हादसे से दहल उठा. एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट हो गया. हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 48 मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वो विचलित कर देने वाली थीं. बॉयलर ब्लास्ट तो कंपनी के अंदर हुआ, लेकिन इसका खामियाजा आसपास मौजूद घरों-दुकानों को भी उठाना पड़ा. ब्लास्ट से कई घरों की छतें उड़ गईं, दुकान के शटर उखड़ गए, दीवारों में दरारें आ गईं. यही नहीं शीशे तक टूटकर गिर पड़े. यह सब नजारा देख एक पल को तो लोग सहम गए. लोगों को […]
मध्य प्रदेश के उज्जैन में चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए टीम पहुंची तो महिलाएं सड़कों पर आ गईं. यहां केडी गेट चौराहा से इमली तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है. इस दौरान 18 धार्मिक स्थल और 20 मकानों का अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम चौड़ीकरण स्थल पर पहुंची थी जहां मुस्लिम धार्मिक स्थलों को हटाने के विरोध में समाज की महिलाओं ने धरना दिया. मुस्लिम समाज द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के बाद कार्रवाई करने गए अधिकारी कुछ देर के लिए घबरा गए. लेकिन उन्होंने फिर सभी से […]
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. गुरुवार को दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया. मारे गए नक्सलियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए. अभी भी सुरक्षबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है. रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. सुरक्षाबलों के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं. नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं. इस समय छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ SOG, DRG, CRPF, BSF और कोबरा कंमाडो मिलाकर करीब एक हजार जवानों की टीम ऑपरेशन चला रही […]
बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई झड़पों में एक की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकियों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल कर लिया गया है. रोहिणी आचार्य सारण में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार हैं. सारण से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के प्रतिनिधि मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की विभिन्न धाराओं के तहत रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बयान में कहा गया है कि मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि […]
