पुणे कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दादा पर आरोप है कि उन्होंने अपने ड्राइवर पर जुर्म कबूलने के लिए दबाव डाला, ताकि पोते को बचाया जा सके। बता दें, आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीपी पुणे अमितेश कुमार ने बताया, नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे होश […]
Browsing: राज्य समाचार
इंदौर से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हत्या के कथित प्रयास के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट को लेकर अक्षय कांति बम और उनके पिता को शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। मामले में पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति प्रेमनारायण सिंह ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की है। सत्र न्यायालय ने बम (46) और उनके पिता कांतिलाल (75) के खिलाफ 10 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस के एक अधिकारी […]
राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग एक दिन घर की रसोई में खाना नहीं बनाते हैं. इसके लिए गांव वाले घर से बाहर खेत में जाते हैं, वहां सभी सामान ले जाकर चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं. गांव में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. गांव वालों को भरोसा है कि ऐसा करने से वह किसी भी तरह की आपदा से सुरक्षित बचे रहेंगे. लुहरी गांव में इस रीति-रिवाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव के युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गांव के सभी परिवार इस भीषण गर्मी की […]
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल […]
भविष्य के इंदौर को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा दो दिवसीय बैठक में इंदौर के विकास और आम लोगों को भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की, आगामी 20 साल को देखते हुए तैयार किये जा रहे मास्टर प्लान में देश के विशेषज्ञों के द्वारा भी अहम् सुझाव दिए जा रहे हैं। मास्टर प्लान को लेकर हुई बैठक दूसरे दिन भी करीब साढ़े चार घंटे लंबी चली,बैठक में हर बिंदु को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा की गई। इस दौरान इंदौर के प्रत्येक सेक्टर में हो रहे कार्यों की जानकारी भी साझा […]
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने जाने माने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की चुनाव आयोग शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव ने पं मिश्रा की कथाओं पर रोक लगाने की मांग की है और पंडित प्रदीप मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही है। ये है पूरा मामला पंडित प्रदीप मिश्रा की 6 मई को परतवाड़ा में कथा थी जिसके अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की व पीएम मोदी की तारीफ की। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंच गए और […]
इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया गुरुवार को भोपाल में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। बात करें पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर की तो गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में सबसे […]
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में दारू ठेका कंपनी के आतंक का मामला सामने आया है। जहां दारू कंपनी के चार गुंडों ने मिलकर एक दलित युवक को रास्ते से उठाकर कार में डालकर ले गए और चलती गाड़ी में कांच बैंड 5 करके 3 घंटे तक मारपीट करते रहे। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत ओटापुरवा के अंतर्गत रमपुरा गांव का 30 वर्षीय अजुद्दी अहिरवार (पिता ग्यासी अहिरवार) डरुवा पटेल के घर से कच्ची दारू लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में दारू कंपनी की कार खड़ी थी। जहां उस कार से चार लोग उतरे और अजुद्दी अहिरवार […]
मध्य प्रदेश का टूरिज्म विभाग अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान मध्य प्रदेश के समस्त टूरिज्म के होटल, टूरिस्ट प्लेस, रेस्टोरेंट में स्थापना दिवस के आयोजन किए जा रहे हैं। भोपाल के रेलवे कोच रेस्टोरेंट होटल अशोका लेकव्यू पर दिव्यांग बच्चों के साथ सेलिब्रेशन करते हुए डांस और व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए मनाया। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और पर्यटन विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर टी ईलैया राजा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट दिए और रेलवे कोच रेस्टोरेंट में भोजन करवाया। मध्य प्रदेश टूरिज्म स्थापना दिवस के […]
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में तीन बच्चे नदी में डूब गए बताया जा रहा है कि इनमें दो सगे भाई बहन थे। घटना शुक्रवार रात की है ग्रामीणों ने दो बच्चों के शव निकाल लिए थे। तीसरे बच्चे का शव शनिवार की सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। आपको बता दें कि मोनू ,मुस्कान और राजू अपने परिवार के साथ छालड़ा गांव गए थे। यहां पर वह दाह संस्कार में शामिल हुए। परिवार के साथ गए थे नदी में नहाने बच्चे महिलाओं के साथ नदी पर नहाने पहुंच गए। जब महिलाएं नहाने के बाद लौट […]
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रौंडा़ में एक विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी एवं दूधमुही बच्ची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम रौंडा़ में खेर माता मंदिर के बगल में रहने वाले मनोज पटेल पिता कोमल पटेल 26 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण के चलते अपनी पत्नी सोमा बाई पटैल 24 वर्ष एवं बच्ची देविका पटेल 6 माह की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। पता चला है कि युवक मनोज मानसिक रूप से कमजोर था। युवक को […]
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा झारखंड पहुंच गए हैं। अपने चुनावी दौरे की शुरुआत वीडी शर्मा ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा अर्चना कर की बीजेपी अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिल संतोष भी मौजूद रहे। अपने दौरे की शुरुआत बाबा वैद्यनाथ के दर्शन पूजा अर्चना से शुरू कर वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश और देशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की।
मध्य प्रदेश के सीधी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने आवाज बदलने वाली एप का इस्तेमाल कर छात्राओं से बात कर मिलने बुलाया और फिर उनके साथ रेप किया. आरोपी कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में छात्रों से बात करके स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज के नाम पर बुलाते थे. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल लिए हैं. इस मामले की सभी पीड़ित छात्राएं एसटी कैटेगिरी की है. आरोपी उन कॉलेज को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है. एक पीड़िता ने जब […]
जबलपुर। रेलवे ने ट्रेनों की भीड़ से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट की बजाए कंफर्म टिकट मिले। ये ट्रेनें जबलपुर से भी चल रही हैं, लेकिन इन्हें जुलाई तक ही चलाने की स्वीकृति थी, जो अब बढ़ा दी गई है। यह स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी। पमरे ने गर्मियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं में विस्तार कर दिया है। अब यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित अवधि में भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण का लाभ ले सकेंगे। बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसंबर तक चलेगी पमरे के अनुसार जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल […]
उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक के पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा था। ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पहले तीनों आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटा और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम सुलिया रोड पर […]
भोपाल। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को हो जाएगी। लगभग तीन माह आचार संहिता का दौर था। इसके पहले ढाई माह सरकार को काम करने का अवसर मिला। इसमें मंत्री अपना कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। आचार संहिता हटने के बाद मंत्रियों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ जाएगा। इसकी वजह यह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए छह माह बीत जाएंगे। सरकार को विधानसभा चुनाव के समय हुए घोषणाओं को अमल में लाना है और पार्टी की ओर से दी गई गारंटियों को अमलीजामा पहनाना है। इसकी झलक जुलाई में प्रस्तुत होने वाले मोहन सरकार के […]
