Browsing: राज्य समाचार

बैतूल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती […]

Read More

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।

Read More

 मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और कचरा वाहन हेल्पर के बीच हुई कथित मारपीट के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बात थाने पहुंच गई, यहां महिलाओं ने सहायक राजस्व अधिकारी की थाने में मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट के आरोप हैं, महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर […]

Read More

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल और मोहंदी गांव के मध्य जंगलों में गश्त के लिए आईटीबीपी के 53वीं वाहिनी के दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने […]

Read More

भिंड जिले के फूप कस्बे में नगर पालिका की नल लाइन की दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 80 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत आ रही है। बीमार फैलने के बाद भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राजपूत ने बताया कि नई और पुरानी दोनों पाइपलाइन की पानी सप्लाई से लिए गए सैंपलों पीएचई विभाग की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में 6 सैंपलों के 12 टेस्ट किए गए थे जिनमें से दो […]

Read More

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]

Read More

 रतलाम जिले के जावरा शहर में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां देर रात एक मंदिर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर फेंक दिया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठनों को लगी तो वे भडक़ गए और जावरा बंद करवाते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। मौके की नजाकत को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटनाक्रम से नाराज लोगों ने सुबह-सुबह खुल रही दुकानों को वापस बंद करवाया और फोरलेन पर जाम की कोशिश भी की। इसी बीच घंटाघर पर ज्ञापन देने […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना दूरसड़ा क्षेत्र के ग्राम कुरेठा मैथाना पाली के पास सुबह 4 बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं। श्रद्धालु ग्राम विसवार से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम जोरा बागपुरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सभी घायल महिला व पुरुष तथा बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से दतिया जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों ने […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार शाम को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया, इंदौर के एमआर 10 चौराहा पर संतो के साथ महिलाओं ने प्रदीप मिश्रा का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। दरअसल कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी सरकार पर एक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में रहवासियों ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया। प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रदीप मिश्रा के पोस्टर का मुंह भी काला कर दिया। इस दौरान रहवासियों ने कहा […]

Read More

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाघ के शावक की मौत हो गई है। वन मंडल मझगवां रेंज अंतर्गत चितहरा में गुरुवार को बांध के दलदल में बाघ की फीमेल शावक फंसी हुई मिली थी। शावक की  मझगवां रेंज ऑफिस में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 4 माह की फीमेल शावक पिछले काफी समय से बीमार थी। उसके लंग्स में इन्फेक्शन था। उसके ब्रेन में सूजन थी और पेट में कीड़े भी थे। यह शावक शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुकी थी। शावक का रेस्क्यू दलदल से किया गया था। उसके […]

Read More

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के तहसील घुवारा के कुड़ेला हल्का पटवारी वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटवारी गरीब किसान से 7 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में पटवारी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 15 हजार रुपए काम के लिए तय हुए थे, जिसमें 7 हजार रुपए पहले आए थे और 7 हजार यह हैं और अभी एक हजार रूपए बाकी हैं, साथ ही गाड़ी का पेट्रोल खर्चा मेरे जेब से हुआ है, आपसे पूरा 15 हजार जो तय […]

Read More

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर फैसला अब 19 जून तक के लिए टाल दिया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से राहत को लेकर कुछ मांगें रखी गई जिस पर जवाब देने के लिए जांच एजेंसी ने और समय मांगा. इस पर कोर्ट ने सुनवाई 19 जून के लिए टाल दी. सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल की ओर से एन हरिहरन कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कोर्ट को बताया […]

Read More

मेट्रो ट्रेनें कई शहरों की लाइफलाइन की तरह काम करती हैं. तेज रफ्तार से चलने वाली ये ट्रेनें हर दिन कई यात्रियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचाती हैं ऐसे में अगर इनमें कोई दिक्कत आ जाए तो लोगों की कितनी परेशानी हो सकती है इस बात का केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है. हालांकि मेट्रो को काफी सेफ माना जाता है, लेकिन कई बार इनमें कुछ तकनीकी खामियां भी आ सकती हैं. ताजा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है. यहां के एक स्टेशन पर मेट्रो रुकी. यात्री उतरने को तैयार थे लेकिन ट्रेन का गेट खुला ही नहीं. यात्री […]

Read More

मराठा आरक्षण की लड़ाई लड़ने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है. दरअसल मराठा समुदाय को…

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लोक जनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के सितारे बुलंदी पर हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने चिराग पासवान के नेतृत्व में सभी पांच सीटें जीतकर शानदार कामयाबी हासिल की है तो वहीं मोदी 3.0 में चिराग को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया है. दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की ओर से सभी सांसदों के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में चिराग पासवान ने एक ओर जहां नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया, वहीं विरोधियों पर जमकर बरसे. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए चाचा पशुपति […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहल की है, यही वजह है कि प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केन्द्र बन गया है. मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि पिछले छह महीनों में राज्य में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभागों के एक साथ आने से लोगों को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलनी आसान हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार हुए हैं. हमारा लक्ष्य आम लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

Read More